हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंग्लैंड दौरे पर 2 पाकिस्तानी खिलाड़ियों के फोन जब्त, अब साइबर क्राइम एजेंसी करेगी पूछताछ, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान कई विवाद सामने आए हैं. अब रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक को जांच एंजेसी ने समन भेजा है. दोनों के फोन भी जब्त किए गए हैं.

विज्ञापन
इमाम उल हक आउट होकर पवेलियन लौटते हुए/ Image Credit: Screengrab/ Tapmad

ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज में अब तक खेले गए 2 मैच में इंग्लैंड ने बाजी मारी है. दूसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में खेला गया था और पाकिस्तान को 194 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. इस मैच के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सख्त एक्शन लिया था. बोर्ड ने 7 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया था, जिसमें सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान भी शामिल थे. अब पाकिस्तान में इमाम और रिजवान को साइबर क्राइम एजेंसी ने नोटिस भेजा है.

रिपोर्ट में हुआ खुलासा

पाकिस्तानी मीडिया सूत्रों की रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी ने रिजवान और इमाम के फोन इंग्लैंड में ही जब्त कर लिए थे. पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) ने दोनों को समन भेजा है. दोनों खिलाड़ियों से अब पूछ ताछ की जाएगी और इसके लिए समन भी भेजा गया है. जब्त हुए फोन को जांच एजेंसियों के हवाले कर दिया गया था. फोन से कथित तौर पर मिली संदिग्ध सामग्री और जानकारियों के आधार पर ही एक्शन लिया गया था.

हालांकी दोनों खिलाड़ियों ने पाकिस्तान टीम से बाहर होने के बाद चुप्पी भी साध रखी है और कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है. पाकिस्तान ने लॉर्ड्स टेस्ट के बाद 7 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया था. इसके अलावा बोर्ड ने हेड कोच की भूमिका संभाल रहे सरफराज अहमद और फास्ट बॉलिंग कोच उमर गुल की भी टीम से छुट्टी कर दी थी.

विज्ञापन

पाकिस्तान टीम से बाहर किए जाने के बाद इमाम और रिजवान फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट प्रेसिडेंट्स ट्रॉफी ग्रेड-1 में भाग लेंगे. इमाम-उल-हक को OGDCL का कप्तान बनाया गया है, वहीं मोहम्मद रिजवान SNGPL के उपकप्तान बनाए गए हैं.

ये भी पढ़ें: ICC ने 3 स्टार खिलाड़ियों को प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए किया नॉमिनेट

विज्ञापन

तीसरे मैच में भी पाकिस्तान की हालत खराब

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीसरा मुकाबला 9 सितंबर से एजबेस्ट में खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान को पहली पारी में ही शर्मसार होना पड़ा. टीम 34 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाई और 33.5 ओवर में ही 133 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान के टॉप-5 बल्लेबाज 24 रन ही बना सके. बाबर आजम, सैम अयूब और शान मसूद जैसे स्टार खिलाड़ियों ने निराश किया. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन सऊद शकील ने बनाए. उन्होंने 47 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली. जवाब में इंग्लैंड 83.4 ओवर में 412/9 रन बना लिए हैं. पाकिस्तान के पास 279 रनों की बढ़त है.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: 13 सितंबर को नहीं खेला जाएगा पहला टी-20 मुकाबला? दिल्ली पुलिस ने खड़े किए हाथ!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola