Piyush Chawla joins Abu Dhabi Knight Riders: टीम इंडिया से संन्यास ले चुका एक और अनुभवी खिलाड़ी विदेशी लीग में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं. ये कोई और नहीं बल्कि भारत के दिग्गज लेग स्पिनर पीयूष चावला हैं. लंबे समय तक आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को नचाने वाले चावला अब इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) के अगले यानी सीजन में नजर आएंगे. उन्हें अबू धाबी नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया है.
बाएं हाथ के लेग स्पिनर पीयूष चावला का नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी से जुड़ाव नया नहीं है. वह आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रह चुके हैं और टीम के दो खिताबी सफर (2012 और 2014) के गवाह भी रहे हैं. यही वजह है कि अबू धाबी नाइट राइडर्स ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें टीम में जगह दी है. फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि चावला अपनी फिरकी से कमाल करेंगे और टीम को पहला खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे. इंटरनेशनल लीग टी20 में ADKR एक भी बार ट्रॉफी नहीं जीत पाई है.
ILT20 में खेलने वाले तीसरे भारतीय हैं चावला
जब माना जा रहा था कि 38 साल के चावला का क्रिकेट करियर अब खत्म है तब उन्हें ILT20 में खेलने का मौका मिला है. वो इस लीग में कदम रखने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं. उनसे पहले दिनेश कार्तिक शारजाह वॉरियर्ज का हिस्सा हैं, जबकि रविचंद्रन अश्विन को भी इस बार ऑक्शन के जरिए टीम मिलने वाली है. अश्विन, चावला और दिनेश कार्तिक ये तीनों खिलाड़ी भारत की ओर से संन्यास ले चुके हैं और अब विदेशी लीग्स में नई पारी खेल रहे हैं.
IPL में कैसा रहा पीयूष चावला का शानदार?
पीयूष चावला ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है. वह टूर्नामेंट के इतिहास में चौथे सबसे सफल गेंदबाज हैं. उन्होंने 26.60 की औसत से कुल 192 विकेट झटके हैं. इस दौरान उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के लिए खेला.
टीम इंडिया के लिए कुल 35 मैच खेले
पीयूष चावला इंटरनेशनल क्रिकेट में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उन्होंने भारत के लिए कुल 35 मैच खेले, जिसमें 3 टेस्ट, 25 वनडे और 7 टी20 शामिल हैं, हालांकि अंतरराष्ट्रीय करियर बहुत लंबा नहीं चला, लेकिन आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा.
अबू धाबी नाइट राइडर्स की टीम में कौन-कौन?
अबू धाबी नाइट राइडर्स की टीम ने पीयूष चावला को अपना दूसरा वाइल्डकार्ड पिक चुना है. उनसे पहले टीम जेसन होल्डर को वाइल्डकार्ड के जरिए अपने पाले में लाने में सफल रही थी. आने वाले सीजन के लिए यह टीम पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है, लेकिन अब तक जो भी खिलाड़ी इसमें जुड़े हैं उनमें लियाम लिविंगस्टोन, एलेक्स हेल्स, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, फिल साल्ट जैसे बड़े नाम हैं. इनके अलावा अलीशान शरातू, शेरफेन रदरफोर्ड का नाम भी शामिल है. नीलामी में ये टीम और भी प्लेयर खरीदेगी.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: विराट कोहली का ये खास रिकॉर्ड तोड़ेंगे शुभमन गिल? महज 3 पारियों में करना होगा चमत्कार
IND W vs SL W: विश्व कप के पहले ही मैच में कारपेंटर की बेटी का धमाल, रच दिया इतिहास
संबंधित खबरें
चौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 mins agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
1 hr agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
11 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
12 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
13 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
13 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines