World Cup 2023: लंबे समय से फॉर्म से जूझ रहे पृथ्वी शॉ ने इंग्लैंड में खेले गए लंदन वनडे कप में शानदार बल्लेबाजी की थी। जिससे उनके टीम इंडिया में वापसी की संभावना बढ़ गई थी। लेकिन टूर्नामेंट के दौरान ही वह चोटिल हो गए। जिससे अब उनके टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदें एक बार फिर टूट गई है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर पृथ्वी का दर्द छलका है।
विश्वकप टीम में जगह बनाना चाहते थे पृथ्वी
दरअसल, पृथ्वी शॉ अक्टूबर में होने वाली विश्वकप टीम में जगह बनाना चाहते थे। उनका सपना भारत में होने वाले वर्ल्ड कप की टीम में जगह बनाना था, लेकिन चोटिल होने के कारण उनके इस सपने पर ब्रेक लग गया है। जिससे वह दुखी है। जब आप जीवन में आगे बढ़ते हैं तो लोग आपकी मदद तो करते हैं, लेकिन जैसे ही आप नीचे आने लगते हैं तो लोग आपका साथ छोड़ देते हैं। पृथ्वी शॉ ने यह बातें अपने इंस्टाग्राम पर लिखी हैं।
बता दें कि पृथ्वी शॉ शानदार फॉर्म में चल रहे थे। काउंटी मैच में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था, जिसे देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि उनका चयन वर्ल्ड कप टीम में सकता है। लंदन वनडे कप में उन्होंने नार्थ हेम्पटनशायर की तरफ से खेलते हुए समरसेट के खिलाफ 244 रनों की शानदार पारी खेली थी।
चोट से उभरने में लगेगा दो महीने का वक्त
इस पारी के बाद वह आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे थे, तभी मैच के बाद उन्हें चोट लग गई। बताया जा रहा है कि उन्हें चोट से उभरने में कम से कम दो महीने का वक्त लगेगा। पृथ्वी शॉ ने वनडे कप में खेल गए मुकाबलों की चार पारियों में 429 रन बनाकर अपनी छाप छोड़ी थी। फिलहाल चोट के बाद बीसीसीआई पृथ्वी शॉ से संपर्क में बनी हुई है। जहां अगले कुछ दिनों में उनके इलाज को लेकर स्थिति क्लीयर हो सकती है। पृथ्वी के ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैन उनकी हौसला अफजाई कर रहे हैं। पृथ्वी के फैंस को उम्मीद है कि वह जल्द भारतीय टीम के लिए रन बनाते हुए नजर आएंगें।
ये भी देखें: Rohit Sharma की World Cup से पहले चेतावनी, WC जीतने का दावा, बोले- Pak को भी हराएंगे!
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
53 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines