INDW vs AUSW Test Sneh Rana POTM: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक हफ्ते में टेस्ट क्रिकेट में दो बड़े कारनामें कर दिए हैं। पहले इंग्लैंड को हरमनप्रीत ब्रिगेड ने 347 रनों से हराकर रिकॉर्ड सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी। उसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पहली जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। 46 साल के इंतजार के बाद भारतीय महिला टीम पहली बार ऑस्ट्रेलिया को मात दे पाई है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने कंगारू टीम को 8 विकेट से हराया।
46 साल के इंतजार के बाद मिली जीत
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीमों के बीच 1977 में पहला टेस्ट मैच खेला गया था। 11वें टेस्ट में टीम इंडिया चार हार और 6 ड्रॉ मुकाबलों के बाद पहली बार कंगारू टीम को मात दे पाई है। 46 साल के इंतजार के बाद हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली इस भारतीय टीम ने मुंबई के वानखेड़े में इतिहास रचा है। भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच यह पांचवां मुकाबला था। इससे पहले चारों मैच ड्रॉ हुए थे। अब पहली बार भारत में ही नहीं टेस्ट क्रिकेट में भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को मात दी है।
INDW vs AUSW टेस्ट मैचों के रिजल्ट
- 1977- ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 147 रनों से हराया (पर्थ टेस्ट)
- 1984- ड्रॉ (दिल्ली टेस्ट)
- 1984- ड्रॉ (लखनऊ टेस्ट)
- 1984- ड्रॉ (अहमदाबाद टेस्ट)
- 1984- ड्रॉ (मुंबई, वानखेड़े टेस्ट)
- 1991- ड्रॉ (नॉर्थ सिडनी टेस्ट)
- 1991- ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराया (एडिलेड टेस्ट)
- 1991- ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 9 विकेट से हराया (मेलबर्न टेस्ट)
- 2006- ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पारी और 4 रन से हराया (एडिलेड टेस्ट)
- 2021- ड्रॉ (Carrara टेस्ट)
- 2023- भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया (मुंबई, वानखेड़े टेस्ट)
स्नेह राणा बनीं स्टार
भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान रहा बॉलिंग ऑलराउंडर स्नेह राणा का। उन्होंने इस मुकाबले में सात विकेट झटके और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। जीत के बाद यह अवॉर्ड मिलने पर स्नेह ने इसे गौरव का पल बताया। उन्होंने कहा कि पिछले एक हफ्ते में मिली इन दो जीतों से टीम का आत्मविश्वास बढ़ेगा। साथ ही इस जीत से कई युवा खिलाड़ी भी प्रेरणा लेंगी।
क्या रहा इस मैच का हाल?
अगर इस मैच की बात करें तो टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले बल्लेबाजी चुनी। पहले खेलते हुए कंगारू टीम 219 रन बनाकर सिमट गई। इस पारी में पूजा वस्त्राकर ने 4 और स्नेह राणा ने 3 विकेट झटके थे। उसके बाद जवाब में भारतीय टीम ने 406 रन बनाए और 187 रनों की बड़ी लीड हासिल कर ली। फिर दूसरी पारी में कंगारू टीम ने पारी की हार को टाला और 261 रन बना लिए। भारत को जीत के लिए 75 रनों का आसान लक्ष्य मिला। इसे टीम इंडिया ने दो विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया।
यह भी पढ़ें- Virat Kohli को लेकर बड़ा खुलासा, नहीं थी फैमिली इमरजेंसी! फिर क्यों लौटे King?
यह भी पढ़ें- INDW vs AUSW: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट में पहली बार हराया
संबंधित खबरें
भारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
33 mins agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
2 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
2 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
3 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
3 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
3 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
4 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
5 hrs agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines