हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

INDW vs AUSW: स्मृति मंधाना-शेफाली वर्मा ने ठोके पचासे, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से रौंदा

INDW vs AUSW 1st T20I: भारतीय महिला टीम ने टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत से आगाज किया। अब भारत सीरीज में 1-0 से आगे है।

विज्ञापन
INDW vs AUSW India beats Australia Smriti Mandhana Shefali Varma Fifties Titas Sadhu Four Wickets (Image- BCCI Women X)

INDW vs AUSW 1st T20I: भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर टी20 सीरीज में शानदार आगाज किया है। दो दिन पहले टीम इंडिया को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा था। लेकिन टी20 में भारत ने लय में वापसी कर ली है। खास बात यह रही कि भारत की सलामी जोड़ी ने कमाल का प्रदर्शन किया और 137 रनों की शानदार साझेदारी की। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा दोनों ने शानदार अर्धशतक जड़े।

गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में कमाल

इस मैच में पहले खेलते हुए कंगारू टीम 19.2 ओवर में 141 रन बनाकर ही सिमट गई थी। युवा गेंदबाज तितास साधु ने 17 रन देकर चार विकेट झटके थे। उनके अलावा श्रेयंका पाटिल और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं अमनजोत कौर और रेणुका सिंह ने 1-1 विकेट अपने नाम किए। भारतीय टीम ने जवाब में 17.4 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शेफाली वर्मा ने नाबाद 64 रन बनाए। वहीं स्मृति मंधाना ने 54 रनों की पारी खेली।

स्मृति मंधाना ने की झूलन गोस्वामी से बराबरी

इस मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाली तितास की स्मृति मंधाना ने जमकर तारीफ की। उन्होंने मैच के बाद उनकी तुलना दिग्गज झूलन गोस्वामी तक से कर डाली। उन्होंने कहा कि झूलन भी बंगाल से थीं और तितास भी वहीं से आती हैं। वह अपनी उम्र के हिसाब से काफी समझदार हैं। उम्मीद है कि वह आगे और अच्छा करती जाएंगी। तितास को इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

विज्ञापन

नवी मुंबई स्थित डीवाई पाटिल स्टेडियम में यह सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। सीरीज का दूसरा मुकाबला अब 7 जनवरी को खेला जाएगा। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के इस दौरे पर पहले टेस्ट मैच जीतकर इतिहास रचा था। उसके बाद वनडे सीरीज में टीम इंडिया 0-3 से हार गई।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2024 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी, कब-कब होगा टीम इंडिया का मुकाबला

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में 9 जून को होगा घमासान, भारत में कितने बजे शुरू होगा महामुकाबला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola