Indigo Crisis Affected Cricket Match: इंडिगो फ्लाइट के कारण पूरे भारत में यात्रियों को परेशानी हो रही है. इंडिगो के पास स्टाफ की कमी है. 2 दिसंबर से लगातार फ्लाइट लेट हो रही है और करीब 5000 फ्लाइट कैंसिल हो गई है. अब भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन पर भी इंडिगो क्राइसिस का बुरा असर पड़ रहा है. इंडिगो की फ्लाइट देरी ने BCCI का पूरा गणित भी बिगाड़ दिया है. टीमों और मैच ऑफिशियल्स को टूर्नामेंट के बीच दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
इंडिगो ने बिगाड़ा BCCI का गणित
बंगाल और गोवा के बीच कल्याणी में स्थित बंगाल क्रिकेट अकादमी में कूच बिहार ट्रॉफी का मैच 8 दिसंबर को शुरू हुआ. कोलकाता की फ्लाइट में देरी हो गई, इसी वजह से ऑन फील्ड अंपायर नितिन पंडित ने पहला सेशन मिस कर दिया. जब तक नितिन रोड द्वारा कल्याणी पहुंचे, पहले दिन का लंच हो चुका था. तब तक लोकल अंपायर प्रकाश कुमार ने शुरुआती सेशन की जिम्मेदारी संभाली और लंच के बाद पंडित आए.
रिपोर्ट में बताया जा रहा है बंगाल की टीम भी कल्याणी कुछ घंटों पहले पहुंची थी. वो 30 घंटे बस का सफर करके पहुंचे थे, क्योंकि उनकी इंडिगो फ्लाइट भी कैंसिल हो गई. दोनों टीमों ने इसके बावजूद समय पर मैच शुरू करने के लिए हामी भरी. मैच रेफरी वी नारायणन कुट्टी और अन्य अधिकारियों को नितिन पंडित की फ्लाइट देरी से आने के कारण कन्फर्मेशन के लिए इंतजार करना पड़ा.
ये भी पढ़ें:- AUS vs ENG: लगातार दो हार के बाद भी खत्म नहीं हो रहा इंग्लैंड का ‘सिरदर्द’, मैच विनर चोट के कारण सीरीज से हुआ बाहर
BCCI ऑफिशियल ने क्या कहा?
इंडिगो क्राइसेस के चलते घरेलू सीजन के अहम मैच पर असर पड़ा. BCCI ऑफिशियल ने भी इसपर स्टेटमेंट जारी की. उन्होंने कहा, ‘अभी यात्रा में दिक्कतें आ रही हैं. चीजें धीरे-धीरे सुधर रही हैं लेकिन अभी पूरी तरह सुधार नहीं आया है, इसी वजह से समस्या जारी है. हम ये चीज तय करने की कोशिश कर रहे हैं कि जिस तरह से टूर्नामेंट को शेड्यूल किया गया है, वैसा जारी रहे.’
कूच बिहार ट्रॉफी के शेड्यूल में हुआ थोड़ा बदलाव
कूच बिहार ट्रॉफी में गोवा और बंगाल का मैच सही समय पर शुरू हो गया. ओडिशा और कर्नाटक के बीच बलांगीर में 8 दिसंबर को मैच शुरू होने वाला था. इस मुकाबले को 9 दिसंबर पर शिफ्ट किया गया, क्योंकि दोनों टीमों की फ्लाइट टाइमिंग में बदलाव हो गया. साफ तौर पर इंडिगो क्राइसिस का असर क्रिकेट पर भी पड़ा है.
ये भी पढ़ें:- IND vs SA: गिल IN, संजू OUT… पहले T20I में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11! साउथ अफ्रीका भी करेगी बड़े चेंज?
संबंधित खबरें
IPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: अर्शदीप सिंह ने भारत को दिलाया दूसरा विकेट, बैकफुट पर न्यूजीलैंड
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
10 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
11 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
12 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines