India Women vs Zimbabwe Women: भारतीय महिला टीम और जिम्ब्बावे महिला टीम के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी. सीरीज का आखिरी मुकाबला 20 अक्टूबर को रायपुर में खेला गया था. इस मैच में भारत की ओर से शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतकीय पारी खेली. भारत ने दोनों खिलाड़ियों की अर्धशतकीय पारी के दम पर विशाल स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में जिम्ब्बावे की टीम को हार का सामना करना पड़ा. भारत ने इस मुकाबले को 92 रनों से अपने नाम कर लिया.
भारत ने बनाए थे 216 रन
सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरीं शेफाली वर्मा और अनुष्का शर्मा ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई. शेफाली ने 37 गेंदों में 69 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 6 चौके के अलावा 5 छक्के शामिल थे. इसके अलावा अनुष्का ने 20 गेंदों में 28 रन बनाए थे. वहीं, नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरी हरमनप्रीत कौर ने भी नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने 41 गेंदों में 91 रन बनाए. पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के अपने नाम किए. भारत ने 20 ओवर में 216/7 रन बनाए थे.
जिम्बाब्बे को मिली करारी हार
लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी जिम्बाब्वे को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सलामी बल्लेबाज केलिस न्धलोवु बिना खाता खोले आउट हो गईं. इसके अलावा शार्ने मेयर्स ने 49 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली. उन्होंने 4 चौके के अलावा 4 छक्के अपने नाम किए. वहीं, मोडेस्टर मुपाचिकवा ने 4 गेंदों में 1 रन बनाए.
बीलव्ड बीजा ने 50 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली. इसके अलावा न्याशा ग्वांजुरा के बल्ले से 7 गेंदों में 2 रन निकले. जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 124 रन ही बना सकी और भारत ने 94 रनों से मुकाबला जीत लिया.
भारत ने 3-0 से सीरीज पर ऐसे जमाया कब्जा
पहले मैच में जिम्बाब्वे ने 114 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 116 रन बनाकर 4 विकेट से मुकाबला जीत लिया था. वहीं, दूसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे ने 102 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत ने 8.5 ओवर में ही मुकाबला 9 विकेट से जीता था. अब तीसरे टी-20 मैच में भी भारत ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए 92 रनों से बाजी मारी. इस तरह भारत ने 3-0 से सीरीज पर कब्जा जमाया.
अब 3 मैचों की टी-20 सीरीज के बाद दोनों टीमें 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए आमने सामने होंगी. पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 25 और तीसरा मुकाबला 28 अक्टूबर को खेला जाएगा.
संबंधित खबरें
पहले टी-20 मैच में ये 5 भारतीय खिलाड़ी बेंच पर बैठे आ सकते हैं नजर
50 mins agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार के पास ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने का मौका
2 hrs agoIND W vs ZIM W: कप्तानी जाने के बाद हरमनप्रीत कौर ने खेली धमाकेदार पारी
2 hrs agoVIDEO: मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा विराट कोहली का जलवा
2 hrs agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
3 hrs agoटीम इंडिया में जगह नहीं मिलने पर मोहम्मद शमी ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoवसीम जाफर क्यों नहीं बन पाए टीम इंडिया के चयनकर्ता?
4 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड में T20 विकेटों का बादशाह कौन?
5 hrs agoना स्पिन खेल पा रहे, ना पेस! पाकिस्तान पर बोझ बने बाबर आजम
6 hrs agoNZ में तबाही मचाने को तैयार अभिषेक शर्मा! निशाने पर होंगे ये 3 रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines