IND-W vs AUS-W: भारत की बेटियों ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास को ही पलटकर रख डाला है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में हरमनप्रीत एंड कंपनी ने सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से धूल चटाई. भारतीय टीम ने महिला क्रिकेट में 50 ओवर के फॉर्मेट का सबसे बड़ा रन चेज सफलतापूर्वक हासिल किया. इस जीत के हीरो रहीं जेमिमा रोड्रिग्स और कप्तान हरमनप्रीत कौर रहीं.
जेमिमा 127 रन बनाकर नाबाद रहीं और टीम को जीत दिलाकर लौटीं. वहीं, हरमन ने 89 रनों की दमदार पारी खेली. भारतीय टीम ने एकदिवसीय विश्व कप के नॉकआउट मैचों में वो कारनामा कर दिखाया है, जो मेंस क्रिकेट में भी आजतक नहीं हो सका.
भारत की बेटियों ने रचा इतिहास
दरअसल, वनडे विश्व कप के नॉकआउट मैचों में यह पहली बार हुआ है जब किसी टीम ने 300 से बड़े लक्ष्य को सफलतापूर्वक चेज किया है. इससे पहले आजतक मेंस और विमेंस क्रिकेट के एकदिवसीय विश्व कप में किसी भी टीम ने नॉकआउट मैचों में 300 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को चेज नहीं किया था.
मेंस क्रिकेट में साल 2015 में न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 298 रन चेज किए थे, जो इस मैच से पहले अब का सर्वाधिक स्कोर था. हालांकि, भारत की बेटियों ने इस रिकॉर्ड को अब चकनाचूर करते हुए नया इतिहास लिख डाला है.
ये भी पढ़ें: जीरो से वर्ल्ड कप का आगाज अब शतक जड़कर दिलाया टीम इंडिया को फाइनल का टिकट, जेमिमा रोड्रिग्स का जवाब नहीं
महिला वनडे में सबसे बड़ा रन चेज
सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि यह महिला वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा रन चेज भी है. इसी वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम के खिलाफ 331 रनों के लक्ष्य को चेज करते हुए रिकॉर्ड कायम किया था. अब हरमनप्रीत की सेना ने उन्हीं कंगारुओं के खिलाफ 339 रनों के टारगेट को चेज कर डाला.
महिला क्रिकेट में यह सिर्फ तीसरा मौका है जब 300 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को चेज किया गया है. यह टीम इंडिया का इस फॉर्मेट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है. इससे पहले वनडे विश्व कप में भारतीय टीम ने 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को आजतक चेज नहीं किया था. भारतीय टीम की ओर से जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 127 रनों की नाबाद पारी खेली.
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
51 mins agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines