Indian Women vs Sri Lanka Women Asian Games 2023: एशियन गेम्स 2023 में सोमवार को भारत और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम के बीच खिताबी मुकाबला खेला गया। मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। इसी के साथ हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय टीम बन गई है।
मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने शुरुआत में ही शैफाली वर्मा का विकेट गंवा दिया हालांकि बाद में स्मृति मंधाना ने एक छोर से पारी को संभाले रखा और 45 रन बनाए। स्मृति मंधाना का जेमीमा रॉड्रिक्स ने भी अच्छा साथ निभाया। उन्होंने 42 रन बनाए जिसके चलते भारतीय टीम ने 116 रन बना लिए। वहीं इसका पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम महज 97 रन ही बना पाई।
116 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने निरंतर अंतराल पर विकेट गंवाए। टीम की ओर से हसिनि परेरा ने 25 रनों की पारी खेली हालांकि उनके अलावा कोेई भी कमाल नहीं कर पाया। भारत की तरफ से संधू ने 3 विकेट झटके और टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिलाया।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत प्लेइंग 11: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, तितास साधु, राजेश्वरी गायकवाड़।
श्रीलंका प्लेइंग 11: चमारी अथापथु (कप्तान), अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), विशमी गुणरत्ने, नीलाक्षी डी सिल्वा, हासिनी परेरा, ओशादी रणसिंघे, इनोका रणवीरा, कविशा दिलहारी, उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका कुमारी, इनोशी प्रियदर्शनी।
एशियन गेम्स में भारत का दूसरा गोल्ड
बता दें कि ये एशियन गेम्स में भारतीय टीम का दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले 10 मीटर एयर राइफल टीम ने चीन के रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए गोल्ड अपने नाम किया था।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
2 hrs agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
4 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
5 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
6 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
7 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
7 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
8 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
9 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
9 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines