Smriti Mandhana Features In Class 5 Textbook: भारतीय महिला टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना पर एक चैप्टर अब 5वीं क्लास की किताब का हिस्सा बन गया है. अब स्कूल के छात्र भारतीय महिला क्रिकेटर्स की अचीवमेंट्स के बारे में पढ़ेंगे. रेडिफडॉटकॉम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ऑरिएंट ब्लैक स्वॉन की तरफ से पब्लिश की गई इस किताब में साइंस, सोशल स्टडीज और जनरल नॉलेज शामिल हैं.
मंधाना सबसे हिट क्रिकेटर
मौजूदा वक्त में स्मृति मंधाना को भारत की सबसे टैलेंटेड वुमेन क्रिकेटर्स में से एक माना जाता है. वो उस भारतीय महिला टीम का हिस्सा थीं जिसने पिछले साल अपना पहला वनडे वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था. इस बाएं हाथ की बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे, उन्होंने 9 पारियों में 54.25 की औसत और 99.09 के स्ट्राइक रेट से 434 रन अपने नाम किए थे.
किताब में क्या है?
स्मृति मंधाना पर आधारित 5वीं क्लास का ये चैप्टर एक ऐसी लड़के की कहानी है जो अपने माता-पिता से भारतीय महिला टीम की इस ओपनर की विरासत के बारे में सीखता है. ये अध्याय इस बाएं हाथ की बल्लेबाज की एक इंटरनेशनल क्रिकेटर के तौर पर उपलब्धियों, वुमेन बिग बैश लीग के साथ उनके जुड़ाव और उनके फैमिली बैकग्राउंड पर चर्चा करता है, जिसमें उनके सुपरस्टार बनने तक के सफर का डिटेल से जिक्र है.
हरमनप्रीत का भी जिक्र
5वीं क्लास की इस किताब के इसी चैप्टर में भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, भारत के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ और श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार संगकारा जैसे दूसरे क्रिकेट दिग्गजों का भी जिक्र है. भारतीय महिला क्रिकेट के लिए ये बड़ी अचीवमेंट माना जा रहा है.
ऑस्ट्रेलिया टूर पर मंधाना
स्मृति मंधाना हाल ही में उस भारतीय महिला टीम का हिस्सा थीं जिसने ऑस्ट्रेलिया में 3 टी20आई, तीन वनडे और एक टेस्ट मैच खेला था. 29 साल की ये खिलाड़ी टी20आई सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज थीं. 3 पारियों में, इस ओपनर ने 64.50 की औसत और 134.37 के स्ट्राइक रेट से 129 रन बनाए. उनका बेस्ट स्कोर 82 रन था, जो उन्होंने एडिलेड में तीसरे मैच में सिर्फ 55 गेंदों पर बनाया था; इसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल थे.
यह भी पढ़ें- शादी से पहले मस्ती के मूड में दिखे कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा, मेहंदी सेरेमनी का वीडियो वायरल
मंधाना ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में 89 रन बनाए, जिसे भारतीय महिला टीम 3-0 से हार गई थी. इस बाएं हाथ की बल्लेबाज ने ब्रिस्बेन में पहले वनडे में 68 गेंदों पर 58 रन और होबार्ट में अगले मैच में 37 गेंदों पर 31 रन बनाए. पर्थ में हुए पिंक-बॉल टेस्ट में वो सिर्फ 4 और 2 रन ही बना पाईं. कुल मिलाकर, मंधाना ने 8 टेस्ट, 120 वनडे और 160 टी20आई मैच खेले हैं. इस बाएं हाथ की बल्लेबाज ने टेस्ट मैचों में 48.84 की औसत से 635 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक शामिल हैं. वनडे में उन्होंने 47.88 की औसत और 90.36 के स्ट्राइक रेट से 5,411 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक और 35 अर्धशतक शामिल हैं. टी20आई में मंधाना ने 30.43 की औसत और 124.51 के स्ट्राइक रेट से 4,231 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं.
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
55 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
2 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
9 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
9 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
11 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
11 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines