IND W vs AUS W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करो या मरो वाला मुकाबला खेलने उतरी थी. जहां पर टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए. जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 19वें ओवर में ही 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इसी के साथ टीम इंडिया इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इन 5 खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा निराश किया.
स्मृति मंधाना
उपकप्तान और अनुभवी सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इस मुकाबले में बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया. मंधाना ने 37 गेंदों में बहुत ही धीमी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 38 रन ही बनाए. मंधाना की इस धीमी बल्लेबाजी के कारण ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस मुकाबले में 200 रनों का आंकड़ा नहीं पार कर सकी.
जेमिमा रोड्रिग्स
नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आई जेमिमा रोड्रिग्स ने भी मंधाना की तरह ही बल्लेबाजी की. जिसके कारण ही अंत में उन्हें रिटायर्ड आउट करना पड़ा. इस मुकाबले में जेमिमा रोड्रिग्स ने 28 गेंदों में सिर्फ 34 रन ही बनाए. रोड्रिग्स अंत के ओवरों में बहुत ही धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे.
रेणुका सिंह ठाकुर
अनुभवी तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ने खराब गेंदबाजी से टीम इंडिया के फैंस की उम्मीदें तोड़ दी. रेणुका सिंह ने 4 ओवरों में 41 रन खर्च करके सिर्फ 1 विकेट ही अपने नाम किया. अनुभवी गेंदबाज रेणुका ने इस मुकाबले में बहुत ज्यादा निराश किया.
राधा यादव
स्पिन गेंदबाद राधा यादव ने भी इस मुकाबले में बहुत ज्यादा निराश किया. उन्हें 2 ओवर फेंकने का मौका मिला. जिसमें उन्होंने 12 की इकॉनमी रेट से 24 रन खर्च कर दिए. मैच जब फंसा हुआ नजर आ रहा था, उस समय एक ओवर में 17 रन खर्च करके राधा ने टीम इंडिया को मैच से बाहर कर दिया.
ये भी पढ़ें: IRE vs IND: हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया कौन है विलेन, इस बात को लेकर हैं बेहद निराश
क्रांति गौड़
तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ से टीम को बड़ी उम्मीदें थी. हालांकि उन्होंने अपने 1 ओवर में 12 रन खर्च कर दिए. जिसके कारण ही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उन्हें दोबारा गेंदबाजी ही नहीं सौंपी. क्रांति गौड़ इस मुकाबले में नंदिनी शर्मा की जगह आई थी.
ये भी पढ़ें: IND A vs SL A: बारिश ने छीनी इंडिया की जीत, ध्रुव जुरेल की टीम को करना पड़ा ड्रॉ से संतोष
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
4 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
26 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
36 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
42 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines