हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

6 अक्टूबर को एक ही दिन वनडे और T20 मैच खेलेगी भारतीय टीम, फैंस को मिलेगा डबल एक्शन का मजा

6 अक्टूबर का दिन क्रिकेट फैंस के लिए बहुत खास होने वाला है. इस दिन भारत की वनडे और टी20 टीम मैदान पर उतरने वाली है. श्रेयस अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारतीय खिलाड़ी अपना जलवा दिखाएंगे.

विज्ञापन
मंगलवार को होंगे भारत के दो बड़े मैच (Image: Instagram/indiancricketteam)

Team India: हाल ही में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज हुई थी. भारत ने 2-1 से सीरीज अपने नाम की. तीसरे वनडे मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा. इस दौरान एशियन गेम्स में भारत की टी20 टीम ने भी धमाल मचाया. भारत ने पाक को फाइनल में हराकर गोल्ड अपने नाम किया. खैर क्रिकेट का रोमांच अब कम नहीं होने वाला है. पूरे साल टीम इंडिया एक्शन में दिखाई देगी. आगामी 6 अक्टूबर को भी फैंस वनडे और टी20 मैच का लुत्फ उठाने के लिए तैयार हैं. एक ही दो मुकाबले भारतीय टीम के होने वाले हैं.

6 अक्टूबर को दिखेगा तगड़ा एक्शन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने वाली है. इसके बाद टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा शुरू होगा. भारत वहां पर पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने वाला है. खैर भारत और विंडीज के बीच पहला टी20 मैच 6 अक्टूबर को खेला जाने वाला है. इसी दिन इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए की बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी शुरू होगी. पहला मैच पुडुचेरी में खेला जाना है. इस मैच की शुरुआत दिन में दो बजे से होने वाली है. वहीं भारत-विंडीज टी20 मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. इस मुकाबले का आयोजन लखनऊ में होने वाला है.

ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग, तैयारी के लिए खेलना चाहते हैं 2 मैच

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या हुए बाहर

ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में इंडिया ए की टीम ऑस्ट्रेलिया ए को टक्कर देने के लिए तैयार है. इंडिया ए की टीम से पहले हार्दिक पांड्या भी खेलने वाले थे लेकिन वो बाहर हो गए. उन्हें लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित थे. वो लंबे समय बाद एक्शन में वापसी करने वाले थे. दरअसल BCCI की मेडिकल टीम ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ सीरीज के लिए फिट घोषित किया था. उनकी वापसी पक्की हो गई थी. हाल ही में उन्हें दोबारा चोट लग गई. उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा. हार्दिक की जगह टीम में सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया है.

टीम इंडिया का विंडीज के लिए टी20 स्क्वाड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, नमन धीर, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, ईशान किशन, संजू सैमसन, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मयंक यादव.

विज्ञापन

इंडिया ए का वनडे स्क्वाड

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), प्रियांश आर्य, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, नमन धीर, निशांत सिंधू, अर्शिन कुलकर्णी, विप्रज निगम, अरशद खान, कुमार कुशाग्र, प्रभसिमरन सिंह, यश ठाकुर, सूर्यांश शेडगे और गुरजापनीत सिंह.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: स्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों पर लगा भारी जुर्माना

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola