ODI World Cup 2023. जीत के रथ पर सवार भारतीय टीम का अगला मुकाबला इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 29 अक्टूबर को लखनऊ स्थित इकाना स्पोर्ट्स सिटी में खेला जाएगा। आगामी मुकाबले के लिए रोहित एंड कंपनी तैयार है और लखनऊ पहुंच गई है। भारतीय खिलाड़ी जब होटल पहुंचे तक उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस पल का एक वीडियो साझा किया है।
इस वीडियो में खिलाड़ियों का होटल के कर्मचारियों द्वारा पारंपरिक अंदाज में स्वागत करते हुए देखा जा रहा है। बीसीसीआई ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘हैलो लखनऊ। भारतीय टीम, इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के आगामी मुकाबले के लिए यहां है।’
बीसीसीआई द्वारा शेयर गए पोस्ट पर भारतीय क्रिकेट प्रेमी भी अपना विचार साझा कर रहे हैं। एक फैन ने भारतीय टीम का स्वागत करते हुए लिखा है, ‘मेरे शहर में आपका स्वागत है।’
वहीं दूसरे फैन ने लिखा है, ‘आप वर्ल्ड कप जीत रहे हैं।’
एक अन्य फैन ने लिखा है, ‘चैंपियंस आ गए हैं।’
विजय रथ पर सवार है टीम इंडिया:
वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने अबतक कुल पांच मुकाबले खेले हैं। इस बीच उसे अपने सभी मुकाबलों में जीत मिली है। टीम इंडिया ने पहले ऑस्ट्रेलिया जैसी तगड़ी टीम को शिकस्त दी। उसके बाद वह पाकिस्तान और न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीमों को भी मात देने में कामयाब हुई है। रोहित एंड कंपनी अपने सभी मुकाबलों में जीत हासिल करते हुए 10 अंकों (+1.353) के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर काबिज है।
इंग्लैंड की स्थिति नाजुक:
वहीं बात करें इंग्लैंड के बारे में तो उसे अपने चार मुकाबलों में केवल एक जीत मिली है, जबकि तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। हाल यह है कि इंग्लिश टीम महज दो अंकों (-1.248) के साथ आठवें स्थान पर स्थित है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
5 mins agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
18 mins agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
45 mins agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
1 hr agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 hr agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
2 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines