Who is Raj Limbani: साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। लीग स्टेज में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद यंग इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर सिक्स में जीत का चौका लगाया। जिसके बाद भारतीय टीम ने सेमीफाइनल के लिए लगभग अपनी दावेदारी पक्की कर ली है। सुपर सिक्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए मुशीर खान ने शतक जड़ा तो सौम्य पांडे ने घातक गेंदबाजी से 4 विकेट झटके और भारत को 214 रन की बड़ी जीत दिलाई।लेकिन इसी मैच में सिर्फ दो विकेट लेने वाले राज लिंबानी काफी सुर्खियों बटोर रहे हैं। भारतीय फैंस ने तो उन्हें ”स्विंग मास्टर” भी कहना शुरू कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं भारत के यंग स्विंग मास्टर के बारे में कुछ रोचक बाते।
राज लिंबानी की खतरनाक इनस्विंग गेंदों को खेलना मुश्किल
18 साल के राज लिंबानी गुजरात के बड़ौदा से आते हैं। राज लिंबानी की अंदर आती गेंदों को खेल पाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता है। तेज रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले राज लिंबानी की अंदर आती गेंदों को खेलना काफी मुश्किल होता है। जो हमें न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर सिक्स मैच में भी देखने को मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ पारी का पहला ओवर डालने आए राज लिंबानी ने पहली ही गेंद पर टॉम जोन्स को बोल्ड करके सनसनी मचा दी थी। इसके बाद उन्होंने शून्य पर ही कीवी टीम को दो झटके दिए थे।
ये भी पढ़े- IND vs ENG: विराट कोहली की कप्तानी में हैदराबाद टेस्ट नहीं हारता भारत, माइकल वॉन ने रोहित के लिए उगला जहर
इस मैच में ऑफ स्टंप पर बॉल पड़ने के बाद इतनी तेजी से अंदर आई कि बल्लेबाज जब तक अपना बल्ला लगा पाता इतनी देर में ही उसका स्टंप उखड़ गया। इसी ओवर की पांचवी गेंद पर स्नेहित रेड्डी के पास भी उनकी इनस्विंग गेंद का कोई जवाब नहीं था। जो उनके सीधा पैड पर जाकर लगी। और वह पगबाधा हो गए।
ये भी पढ़े- Mayank Agarwal Case: क्या रची गई मयंक अग्रवाल की हत्या की साजिश? पुलिस ने बताया सच
इरफान पठान को भी अपनी गेंदबाजी से छका चुके हैं राज
साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप में राज लिंबानी अपनी स्विंग गेंदबाजी से छाए हुए हैं। लिंबानी ने अभी तक इस टूर्नामेंट में 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने चार विकेट चटकाए हैं। राज लिंबानी ने एक इंटरव्यू के दौरान भी बताया था ”एक बार इरफान पठान मेरे क्लब में बल्लेबाजी का अभ्यास करने आए थे और मैं काफी तेज और स्विंग गेंदों से उन्हें लगाता बीट कर रहा था। उनके बाद जब मैं एनसीए में गया तब भी मैंने उन्हें गेंदबाजी की और वहां भी मैंने उन्हें कई बार बीट किया था। जिसके बाद उन्हें पता चला था कि मैं भी बड़ौदा से ही हूं।”
संबंधित खबरें
LIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, क्या बारिश बनेगी विलेन?
12 mins agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
36 mins agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
2 hrs agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
3 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
12 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
12 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
13 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
14 hrs agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
14 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines