हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इन 10 देशों से कभी नहीं हारी भारतीय टीम, टी-20 में भारत का जलवा बरकरार

Team India T20I Unbeaten Record: जापान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भारत ने 2 रनों से जीत हासिल की और अपना 200वां टी-20आई मुकाबला भी जीता. भारतीय टीम का अब तक टी-20आई में सफर शानदार रहा है. टीम इंडिया 10 देशों से कभी नहीं हारी है. आइए जानते हैं.

विज्ञापन
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन/ Image Source: ANI

India T20I Unbeaten Record: भारतीय टीम ने 22 सितंबर को जापान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टी-20 मुकाबले में 2 रनों से जीत हासिल की और इतिहास भी रचा. इस जीत के साथ भारतीय टीम टी-20आई में 200 जीत हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन गई. टीम इंडिया टी-20आई में अपना जलवा बरकरार रखते हुए आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज भी हो गई. भारतीय टीम ने अब तक 10 देशों के खिलाफ एक भी मैच नहीं गंवाया है. आइए भारतीय टीम के रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं.

भारत की 200 जीत हुई पूरी

भारतीय टीम ने टी-20आई में सबसे ज्यादा मैच श्रीलंका के खिलाफ जीते हैं. भारत ने 23 मैच श्रीलंका के खिलाफ जीते हैं, जबकि 9 मैच में मेन इन ब्लू को हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 22 जीत हासिल की है और 12 मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है.

इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 21 मैच जीते हैं और 14 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा. वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 20 मुकाबले अपने नाम किए हैं और 10 में टीम को हार मिली है.

विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच हमेशा से ही कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. भारत ने 18 मैच इंग्लैंड के खिलाफ जीते हैं, जबकि टीम इंडिया को 16 मैच गंवाने पड़े हैं.

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स में बेटियों के गोल्ड जीतने पर गदगद हुए PM नरेंद्र मोदी, सोशल मीडिया पर दी बधाई, जानिए क्या कहा

विज्ञापन

इन 10 देशों से कभी नहीं हारी टीम इंडिया

टी-20आई में भारत ने 10 देशों के खिलाफ कभी भी मुकाबला नहीं गंवाया और जीत हासिल की है. इन 10 देशों में अफगानिस्तान, यूएई, नामीबिया, नीदरलैंड, अमेरिका, हॉन्गकॉन्ग, नेपाल, स्कॉटलैंड, ओमान और जापान का नाम शामिल है, जिससे भारतीय टीम कभी नहीं हारी है.

भारत ने अपना पहला टी-20 मैच साल 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीता था. इस मैच को भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया था. इसके अलावा भारत ने अपना 50वां मैच श्रीलंका के खिलाफ साल 2017 में जीता. फिर भारत ने अपना 100वां टी-20 मैच साल 2022 में कोलकाता के खिलाफ जीता था. वहीं, साल 2024 में भारत ने अपना 150वां टी-20आई मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीता था. वहीं, अब भारत ने 22 सितंबर को जापान के खिलाफ अपना 200वां टी-20आई जीतकर इतिहास रच दिया.

विज्ञापन

भारतीय टीम का टी-20आई रिपोर्ट कार्ड

पहली जीत: बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2006 (6 विकेट)
50वीं जीत: बनाम श्रीलंका, कोलंबो आरपीएस, 2017 (7 विकेट)
100वीं जीत: बनाम वेस्ट इंडीज, कोलकाता, 2022 (8 रन)
150वीं जीत: बनाम ऑस्ट्रेलिया, ग्रोस आइलेट, 2024 (24 रन)
200वीं जीत: बनाम जापान, सानो, 2026 (2 रन)

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, चोट से परेशान होकर लिया बड़ा फैसला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola