India T20I Unbeaten Record: भारतीय टीम ने 22 सितंबर को जापान के खिलाफ खेले गए एकमात्र टी-20 मुकाबले में 2 रनों से जीत हासिल की और इतिहास भी रचा. इस जीत के साथ भारतीय टीम टी-20आई में 200 जीत हासिल करने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन गई. टीम इंडिया टी-20आई में अपना जलवा बरकरार रखते हुए आईसीसी टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 पर काबिज भी हो गई. भारतीय टीम ने अब तक 10 देशों के खिलाफ एक भी मैच नहीं गंवाया है. आइए भारतीय टीम के रिकॉर्ड पर एक नजर डालते हैं.
भारत की 200 जीत हुई पूरी
भारतीय टीम ने टी-20आई में सबसे ज्यादा मैच श्रीलंका के खिलाफ जीते हैं. भारत ने 23 मैच श्रीलंका के खिलाफ जीते हैं, जबकि 9 मैच में मेन इन ब्लू को हार का सामना करना पड़ा है. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 22 जीत हासिल की है और 12 मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है.
इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 21 मैच जीते हैं और 14 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा. वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने 20 मुकाबले अपने नाम किए हैं और 10 में टीम को हार मिली है.
भारत और इंग्लैंड के बीच हमेशा से ही कड़ी टक्कर देखने को मिलती है. भारत ने 18 मैच इंग्लैंड के खिलाफ जीते हैं, जबकि टीम इंडिया को 16 मैच गंवाने पड़े हैं.
इन 10 देशों से कभी नहीं हारी टीम इंडिया
टी-20आई में भारत ने 10 देशों के खिलाफ कभी भी मुकाबला नहीं गंवाया और जीत हासिल की है. इन 10 देशों में अफगानिस्तान, यूएई, नामीबिया, नीदरलैंड, अमेरिका, हॉन्गकॉन्ग, नेपाल, स्कॉटलैंड, ओमान और जापान का नाम शामिल है, जिससे भारतीय टीम कभी नहीं हारी है.
भारत ने अपना पहला टी-20 मैच साल 2006 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीता था. इस मैच को भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया था. इसके अलावा भारत ने अपना 50वां मैच श्रीलंका के खिलाफ साल 2017 में जीता. फिर भारत ने अपना 100वां टी-20 मैच साल 2022 में कोलकाता के खिलाफ जीता था. वहीं, साल 2024 में भारत ने अपना 150वां टी-20आई मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीता था. वहीं, अब भारत ने 22 सितंबर को जापान के खिलाफ अपना 200वां टी-20आई जीतकर इतिहास रच दिया.
भारतीय टीम का टी-20आई रिपोर्ट कार्ड
पहली जीत: बनाम दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2006 (6 विकेट)
50वीं जीत: बनाम श्रीलंका, कोलंबो आरपीएस, 2017 (7 विकेट)
100वीं जीत: बनाम वेस्ट इंडीज, कोलकाता, 2022 (8 रन)
150वीं जीत: बनाम ऑस्ट्रेलिया, ग्रोस आइलेट, 2024 (24 रन)
200वीं जीत: बनाम जापान, सानो, 2026 (2 रन)