हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

मोहसिन नकवी के हाथों भारतीय टीम ने नहीं ली ट्रॉफी, कपिल देव ने कहा-गोल्फ खेलो

India W vs Sri Lanka W: महिला एशिया कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से मना कर दिया. अब इसके बाद कपिल देव ने ऐसा बयान दे दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
कपिल देव बात करते हुए/ Image Source: ANI

India W vs Sri Lanka W: भारतीय महिला टीम ने एशिया कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया और खिताबी मुकाबले में श्रीलंका को हराया. भारत ने 72 रनों से फाइनल मैच जीता और खिताब अपने नाम कर लिया. जीत के बाद भारतीय कप्तान हरमप्रीत कौर ने एशियन क्रिकेट काउंसिल और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली, जिसके बाद काफी बवाल भी हुआ था. हालांकि ये फैसला बीसीसीआई का था. अब भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान कपिल देव ने ट्रॉफी विवाद पर चुप्पी तोड़ी है.

कपिल देव ने कहा गोल्फ खेलो

कपिल देव अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. हालांकि अब बढ़ती उम्र की वजह से वह मीडिया में ज्यादा नजर नहीं आते हैं. कपिल देव छत्तीसगढ़ में नवा रायपुर ओपन 2026 में गए थे. यहां पर उनसे पूछा गया कि भारतीय टीम ने नकवी से ट्रॉफी नहीं ली. इसपर आपका क्या कहना है. उन्होंने कहा कि -उन सबको कहो कि गोल्फ खेलो. कपिल का ये जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: किस चैनल पर देखा जाएगा भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा? जानें सभी डिटेल्स

विज्ञापन

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बीसीसीआई ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया है. भारतीय पुरुष टीम ने एशिया कप 2025 का खिताब जीता था. इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 3 बार हुई थी. इन सभी मैचों में भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ तक नहीं मिलाया था. इसके बाद भारत ने खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को पस्त करते हुए एशिया कप 2025 का खिताब जीता था. लेकिन सूर्यकुमार यादव ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी और पाकिस्तान का बॉयकॉट किया था. ये सिलसिला अब भारतीय महिला खिलाड़ियों ने भी जारी रखा और पाकिस्तान की बेइज्जती कर दी.

ये भी पढ़ें: वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर युवराज सिंह ने दी चेतावनी

विज्ञापन

महिला वनडे विश्व कप 2025 और पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भी भारत और पाकिस्तान के बीच हैंडशेक नहीं हुआ था. भारतीय टीम और पाकिस्तान की टीम एशिया कप और आईसीसी इवेंट में न्यूट्रल वेन्यू पर खेलती है. इसकी शुरुआत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से हुई थी, जब भारत ने पाकिस्तान जाने से मना कर दिया था. तब आईसीसी ने भारत के सभी मैच दुबई में आयोजित कराए थे. भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता था.

एशियन गेम्स 2026 में हो सकती है भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत

एशियन गेम्स 2026 का आयोजन जापान में होने वाला है. इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, जापान और अफगानिस्तान जैसी टीमें क्रिकेट के मुकाबले खेलते हुए नजर आने वाली हैं. ऐसे में इस टूर्नामेंट में भी भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिल सकता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola