हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

वैभव सूर्यवंशी ने टीम में जगह पक्की करने के लिए अपनाया नया रास्ता, बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा

टीम इंडिया की टी20 टीम में वैभव सूर्यवंशी की जगह पक्की नहीं हैं. प्लेइंग-11 में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल रहे हैं. अब स्पिन बॉलिंग कोच ने वैभव को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि वो गेंदबाजी पर भी काम कर रहे हैं.

विज्ञापन
सूर्यवंशी को लेकर बड़ा खुलासा (Photo: ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार चर्चा में रहते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में उन्होंने 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी. अभिषेक के साथ उन्होंने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की. हैरान करने वाली ये है कि चौथे टी20 की प्लेइंग-11 से उन्हें बाहर कर दिया गया. ईशान किशन ने फिट होकर टीम में वापसी कर ली. हर कोई इस पर चर्चा कर रहा है. लोगों का कहना है कि उन्हें टीम से ड्रॉप नहीं होना चाहिए था. खैर अब वैभव ने टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में जगह पक्की करने के लिए नया रास्ता अपनाया है. वो ऑलराउंडर बनने की कोशिश में जुट गए हैं. बॉलिंग कोच ने उन्हें लेकर बड़ा खुलासा किया है.

बॉलिंग कोच का आया बड़ा बयान

चौथे टी20 में भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों खराब रही. टीम इंडिया को 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा. पहले तीन मैचों में टीम ने बेहतरी प्रदर्शन किया था. खैर चौथे टी20 मैच के बाद स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी बात कही. उन्होंने कहा कि वैभव अब गेंदबाजी की प्रैक्टिस भी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि वो इस नई स्किल पर काम कर अपनी जगह पक्की करना चाहते है.

साईराज बहुतुले ने कहा, “वैभव सूर्यवंशी चुपचाप गेंदबाजी पर भी मेहनत कर रहे हैं. वो इस स्किल को बेहतर बनाना चाहते हैं. इसके लिए वो काफी गंभीर हैं. वो अपनी बॉलिंग को लेकर काफी उत्साहित भी हैं. वो रूटीन वर्क करते हैं. हमने हमेशा वैभव के लिए मौके बनाने की कोशिश की है. हमारे कुछ अनुभवी खिलाड़ी हैं. उन्हें उनका हक दिया जा रहा है. अगर वैभव टी20 में एक-दो ओवर कराते हैं तो ये टीम के लिए अच्छी बात होगी. पर्दे के पीछे वो इस पर खूब काम कर रहे हैं.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें पूरा शेड्यूल

क्या आखिरी मुकाबले में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?

वैभव सूर्यवंशी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 में नहीं खेले थे. पहले मैच में ईशान किशन ग्रोइन इंजरी का शिकार हो गए थे. इस वजह से वो दूसरा और तीसरा मैच नहीं खेल पाए. दूसरे मैच में वैभव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. वो चार रन ही बना पाए. तीसरे टी20 में वो ओपनिंग करने आए. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की. टीम इंडिया की जीत में उनका अहम योगदान रहा. दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला 1 नवंबर को खेला जाएगा. वहां पर प्लेइंग-11 में सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन में से किसी एक खिलाड़ी को आराम दिया जा सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पांचवां T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola