भारतीय टीम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। साउथ अफ्रीका दौरे के लिए बीसीसीआई ने जबसे टीम का ऐलान किया है तबसे कई भारतीय खिलाड़ियों के करियर पर खतरा मंडराने लगा है। अब लग रहा जैसे इन खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया के दरवाजे अब बंद हो गए है।
वहीं दूसरी तरफ बीसीसीआई भी टीम इंडिया में ज्यादा से ज्यादा युवा खिलाड़ियों को मौका दे रही है। जिसके बाद अब उम्मीद लगाई जा रही है कि टीम इंडिया के ये खिलाड़ी जल्द ही संन्यास ले सकते हैं। अगर ऐसा होता है फैंस को बड़ा झटका लग सकता है। पिछले काफी समय से इन खिलाड़ियों को टीम में भी जगह नहीं मिल पा रही है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: धोनी की जगह CSK में लेगा स्टार खिलाड़ी! पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान
1. शिखर धवन
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है टीम के गब्बर यानी सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का। धवन को पिछले काफी समय से टीम से बाहर रखा गया है। लगातार उनको चयनकर्ताओं द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीनों फॉर्मेट की सीरीज के लिए भी शिखर धवन को टीम में मौका नहीं मिल पाया है।
अब धवन सिर्फ आईपीएल खेलते हुए नजर आते है। जिसके बाद उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही शिखर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं। धवन ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।
2. दिनेश कार्तिक
इस लिस्ट में दूसरा नाम आता है विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का। दिनेश कार्तिक इन दिनों घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। क्योंकि उनको भी टीम में मौका नहीं मिल पा रहा है और अब लग रहा है कि भविष्य में उनके लिए टीम में जगह बना पाना काफी मुश्किल होगा। टी20 विश्व कप 2022 में दिनेश कार्तिक को टीम इंडिया में शामिल किया गया था। लेकिन ये टूर्नामेंट भी उनके लिए ज्यादा खास नहीं रहा था। हो सकता है अब जल्द ही कार्तिक भी इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।
3. ईशांत शर्मा
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा वैसे तो अब वनडे और टी20 में खेलते हुए दिखाई नहीं देते हैं। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में उनको टीम इंडिया में शामिल किया जाता है और उनको काफी अनुभव भी है। लेकिन साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए इस बार उनको भी शामिल नहीं किया गया है। जिसके बाद अब उम्मीद लगाई जा रही है ईशांत का भी इंटरनेशनल क्रिकेट करियर खत्म होने वाला है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines