Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को हटा दिया गया था. जिसके बाद से ही फ्रेंचाइजी नए हेड कोच की तलाश चल रही थी. महेंद्र सिंह धोनी को फ्रेंचाइजी ने दोबारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी थी. अब महेंद्र सिंह धोनी और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम मालिक रूपा गुरुनाथ के साथ मिलकर टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जहीर खान को फ्रेंचाइजी का नया हेड कोच नियुक्त किया है. इसका ऐलान फ्रेंचाइजी ने अब कर दिया है.
सीएसके का हिस्सा बने जहीर खान
स्टीफन प्लेमिंग ने 16 सालों तक चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच की भूमिका निभाई थी. ऐसे में फ्रेंचाइजी बड़े नाम की तरफ ही जाना चाहती थी. जहीर खान इस रोल में फिट नजर आ रहे थे. आईपीएल में उन्होंने इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए डायरेक्टर की भूमिका निभाई थी. जिसके बाद वो लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के मेंटर के रोल में भी नजर आ रहे थे. ऐसे में उन्हें आईपीएल में पहले कोचिंग का अच्छा अनुभव है.
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के हेड कोच बनने के बाद क्रिकबज से इस बारे में बात करते हुए दिग्गज जहीर खान ने कहा, ‘IPL के इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक का हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है. एक क्रिकेटर के तौर पर, मैंने मैदान पर CSK का सामना किया है और मुकाबलों का पूरा मजा लिया है. चेपॉक में सुपरफैन्स ने जो माहौल बनाया, वह इसे और भी खास बना देता है. मैं इतने शानदार इतिहास वाली इस लेगेसी फ्रेंचाइजी में शामिल होने का इंतज़ार नहीं कर सकता.’
टीम मालिक ने बताया इस फैसले के पीछे की वजह
5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की ओनर रूपा गुरुनाथ ने जहीर खान को हेड बनाने के फैसले पर क्रिकबज से कहा, ‘हमें जहीर खान को चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच के तौर पर कन्फर्म करते हुए खुशी हो रही है. जहीर का शानदार खेल करियर और युवा टैलेंट को निखारने की उनकी साबित हुई काबिलियत उन्हें हमारे सेटअप के लिए एक कीमती एडिशन है. हमें यकीन है कि उनके गाइडेंस से इस फ्रेंचाइजी के कोर को मजबूत करने में मदद मिलेगी.’
ये भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई स्क्वाड में बड़ा बदलाव, बिली स्टेनलेक हुए बाहर
बतौर खिलाड़ी भी जहीर खान आईपीएल में सफल रहे हैं. उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेला है. दिल्ली के लिए तो उन्होंने कप्तानी भी की है. आईपीएल में 100 मैच खेलने के बाद जहीर ने 27.27 की औसत से कुल 102 विकेट अपने नाम किए हैं. इसके अलावा टीम इंडिया के लिए तो उन्होंने कुल 610 विकेट हासिल किए हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs JPN: वैभव IN, संजू OUT… जापान के खिलाफ ऐतिहासिक मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
रोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
10 mins agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
59 mins agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
1 hr agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
2 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
10 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
10 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
10 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
11 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines