Indian Cricketers Married Life Controversy: इंडियन क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर शिखर धवन और उनकी पत्नी का तलाक हो गया है। पटियाला कोर्ट की फैमिली कोर्ट ने उनके तलाक को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही साल 2012 से चला आ रहा यह रिश्ता खत्म हो गया। पिछले कई सालों से दोनों अलग रह रहे थे। कोर्ट ने माना है कि आयशा ने धवन को कई सालों तक अपने बेटे से नहीं मिलने दिया, जिससे शिखर मानसिक पीड़ा में रहे। इसलिए कोर्ट ने आयशा को कई ऐसे आदेश दिए, जो धवन के फेवर में रहे।
लेकिन शिखर धवन से पहले भी कई क्रिकेटरों की शादीशुदा जिंदगी विवादों में रह चुकी है। जिनमें से एक है भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, जिनके उनकी पत्नी हसीन जहां से तल्ख रिश्ते की सच्चाई पूरी दुनिया जानती है। एक वक्त वह भी था, जब शमी हसीन को देखते ही दिल दे बैठे थे, लेकिन अचानक शमी और हसीन के रिश्ते इतने बिगड़ गए हैं कि मामला थाने तक पहुंचा। ऐसे 7 क्रिकेटरों के बारे में हम बात करते हैं, जिनकी शादीशुदा लाइफ विवादास्पद रही…
यह भी पढ़ें: Shikhar Dhawan Divorce: धवन हुए आयशा से अलग, कोर्ट ने इस मामले में दी ‘गब्बर’ को राहत
क्रिकेटर को तलाक और बेटे से मिलने का हक मिला
क्रिकेटर शिखर धवन और आयशा के बीच साल 2009 में बातचीत शुरू हुई थी। हरभजन सिंह की फ्रेंड लिस्ट में आयशा थीं, जिनकी फोटो देखकर ही धवन को उनसे प्यार हो गया था। इसके बाद साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली। मजेदार बात यह रही कि धवन आयशा से 10 साल छोटे हैं। इसके बारे में उस समय सोशल मीडिया पर जमकर बातें भी हुईं थीं। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम जोरावर है। IPL के कई मुकाबलों में जोरावर को मैदान पर देखा गया, लेकिन छोटी-छोटी अनबनें कब बड़ी हो गईं कि विवाद कोर्ट तक पहुंच गया। आयशा ने जोरावर से धवन को मिलने नहीं दिया। 11 साल बाद कोर्ट से तलाक की परमिशन मिलने के साथ ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।
बॉलर पर लड़कियों से चैट, मारपीट करने के आरोप लगे
मोहम्मद शमी और हसीन जहां की शादीशुदा जिंदगी और विवाद पूरी दुनिया ने देखा। IPL 2012 की चीयर लीडर हसीन जहां से शमी की मुलाकात हुई। दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठै। साल 2014 में 6 जून को उन्होंने शादी कर ली। हसीन ने परिवार के लिए मॉडलिंग का करियर छोड़ दिया। दोनों की एक बेटी हुई, लेकिन अचानक दोनों के अलग रहने की खबरें आई। हसीन ने शमी पर लड़कियों से चैट करने का आरोप लगाया। मारपीट का भी आरोप लगाया। मामला कोर्ट तक पहुंचा। 2018 में हसीन ने 10 लाख का मासिक गुजारा भत्ता मांगा। 7 लाख व्यक्तिगत गुजारा भत्ता और 3 लाख बेटी के लिए मांगे। दोनों पक्षों को सुनने के बाद निचली अदालत ने मासिक गुजारा भत्ता 1.30 लाख रुपये तय कर दिया।
यह भी पढ़ें: FIFA ने किया बड़ा ऐलान, 6 देशों में मचेगा 2030 वर्ल्ड कप का धमाल
दूसरे क्रिकेटर से प्यार हुआ, क्रिकेटर पति ने तलाक दिया
दिनेश कार्तिक भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाजों में से एक हैं। साल 2007 में दिनेश ने अपनी बचपन की दोस्त निकिता वंजारा से शादी की। 2012 में पता चला कि निकिता के रिश्ते क्रिकेटर मुरली विजय से है। इससे उनके रिश्ते में खटास आई और दोनों ने 2012 में ही अलग होने का फैसला कर लिया। दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद दिनेश ने इंडियन स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल से 2015 में शादी कर ली, लेकिन इस जोड़ी की शादीशुदा जिंदगी का विवाद दुनियाभर ने देखा और जाना।
योगराज ने पंजाबी मूवी एक्ट्रेस से की थी दूसरी शादी
योगराज सिंह पूर्व इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता है। योगराज ने देश के लिए एक टेस्ट और 6 वनडे मैच खेले, लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही। योगराज ने पहली शादी शबनम से की थी, जो युवराज की मां है, लेकिन दोनों के बीच अनबन रहने लगी। अचानक दोनों ने तलाक लेने का फैसला ले लिया। इसके बाद योगराज ने पंजाबी मूवी एक्ट्रेस सतवीर कौर से शादी की, जिससे भी योगराज सिंह के बच्चे हैं। वहीं बेशक योगराज सिंह पहली पत्नी से अलग हुए, लेकिन देश को युवराज सिंह उन्हीं की देन है। उन्होंने ही युवराज सिंह को ट्रेंड किया। उनके अलावा कई खिलाड़ियों को योगराज प्रशिक्षित कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें: मां के पेट से ही शुरू कर दी थी रनिंग, एशियन गेम्स में दो सिल्वर जीत हरमिलन ने किया देश का नाम रोशन
अजहरुद्दीन-संगीता का अफेयर देशभर में चचिर्त हुआ
मोहम्मद अजहरुद्दीन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान हैं, जिन्हें क्रिकेट के मैदान में कलाई का जादूगर कहा जाता था। वहीं मैदान के बाद उनकी निजी लाइफ काफी सुर्खियों में रही। मोहम्मद ने 2 शादियां की, लेकिन दोनों बार तलाक हुआ। पहली शादी 1987 में नौरीन से की, जिनसे 2 बेटे असद और रियाज हुए। इस बीच मोहम्मद और बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के अफेयर की खबरें फैलीं तो 1996 में नौरीन ने उन्हें तलाक दे दिया। इसके बाद उन्होंने संगीता से शादी कर ली, लेकिन संगीता से भी उनका रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चला। 2010 में दोनों का तलाक हो गया, लेकिन मोहम्मद-संगीता का रिश्ता काफी सुर्खियों में रहा।
1999 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया और श्रीनाथ की लाइफ सुर्खियों में रही
जवागल श्रीनाथ इंडियन क्रिकेट टीम के फिरकी गेंदबाज रहे हैं। वे क्रिकेट ग्राउंड में जहां अपनी तेज गेंदबाजी के लिए दुनियाभर में मशहूर हुए, वहीं उनकी निजी लाइफ ग्राउंड के बाहर सुर्खियों में रही। 1999 के वर्ल्ड कप से भारतीय टीम बाहर हो गई थी। इसके बाद देश लौटकर श्रीनाथ ने ज्योत्सना से शादी की, लेकिन यह शादी ज्यादा समय नहीं चली। दोनों ने सहमति से तलाक ले लिया। वे दोनों 2007 में अलग हुए। इसके बाद श्रीनाथ ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया। साल 2008 में उन्होंने पत्रकार माधवी पत्रावली से दूसरी शारदी कर ली, लेकिन वर्ल्ड कप से बाहर होने की सुर्खियों के बीच श्रीनाथ की शादीशुदा जिंदगी में चल रही उथल-पुथल भी चर्चित रही।
यह भी पढ़ें: Asian Games 2023: गन्ने को बनाया भाला, चंदा इकट्ठा कर लाई जूते, पढ़ें गोल्ड मेडलिस्ट अन्नू रानी के संघर्ष की कहानी
सचिन से दोस्ती, रिसेप्शनिसट और मॉडल से शादी, दोनों बार तलाक
विनोद कांबली टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज रहे हैं। उनकी और सचिन तेंदूलकर की दोस्ती दुनियाभर ने देखी। वहीं विनोद कांबली की शादीशुदा जिंदगी में मची उथल पुथल भी किसी से छिप नहीं पाई थी। 1998 में विनोद ने होटल में रिसेप्शनिस्ट का काम करने वाली नोएला लुईस से शादी की, लेकिन शादी ज्यादा लंबी नहीं चली। सहमति से दोनों ने तलाक ले लिया। इसके बाद 2006 में विनोद ने मॉडल एंड्रिया हेविट से शादी की, जिनसे विनोद का एक बेटा है, जो 2010 में हुआ था। वहीं विनोद कांबली के एंड्रिया से भी रिश्ते भी ज्यादा लंबे नहीं चले और अब दोनों अलग-अलग रहते हैं।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
5 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines