Akashdeep Tilak Ceremony: टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज आकाशदीप जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. उनके घरों में शादी शहनाइयां बजने वाली हैं और इसको लेकर तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं. बिहार के इस क्रिकेटर की शादी की रस्में होना भी शुरू हो चुकी हैं. 21 जून को तिलक सेरेमनी का कार्यक्रम हुआ. तिलक सेरेमनी को पारंपरिक तरीके से ही किया गया. ये पूरा कार्यक्रम रोहतास जिले के सासाराम तहत शिवसागर प्रखंड क्षेत्र के बड्डी गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर हुआ है. इस मौके पर सामने आई तस्वीरों में उनका परिवार बेहद ही खुश नजर आ रहा है और पूरे गांव को रोशनी से जगमगा दिया गया है.
बड़ी हस्तियां शादी में करेंगी शिरकत
आकाशदीप एक इंटरनेशनल लेवल के क्रिकेटर हैं. उनकी शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल होती हुई नजर आ सकती हैं. खेल जगत के साथ साथ बाकी और क्षेत्रों से जाने माने लोग शादी में शामिल हो सकते हैं. उनकी शादी पैतृक गांव बड्डी में होने जा रही है. हाल ही में 16 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद उनके गांव पहुंचे, जहां उन्होंने माता पिता सहित पूरे परिवार से मुलाकात की और साथ ही अपनी शुभकामनाएं दीं.
उनकी शादी को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से तैयारियों में जुटा है. शादी समारोह में भारी भीड़ होने की आशंका है. ऐसे में बड्डी गांव के हर कोने में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. तिलक सेरेमनी में हम इसका उदाहरण देख ही चुके हैं.
किसके साथ हो रही आकाशदीप की शादी
आकाशदीप की शादी अक्षिता राज से होने जा रही है. वो एक बेहद ही साधारण परिवार से आती हैं. अक्षिता उनके 20 किमी की दूरी वाले मानिकपुर गांव से आती हैं. उनके पिता का नाम अमित कुमार सिंह है. उनकी शादी पुरानी परंपराओं के आधार पर ही किया जाएगा. बारात का मंडप वाराणसी में होगा.
शादी का पूरे कार्यक्रम इस प्रकार होंगे
21 जून को तिलक होने के बाद अब 22 जून को मेहंदी सेरेमनी का कार्यक्रम होगा तो वहीं 23 जून को हल्दी होगी. वाराणसी में 24 जून को दोनों शादी के अटूट बंधन में बंध जाएंगे. बारातियों और मेहमानों के लिए 5 स्टार होटल बुक किया गया है.
ये भी पढ़िए- फादर्स डे पर यशस्वी जायसवाल ने पापा गिफ्ट में दी स्पेशल कार, कीमत जान फैंस हो जाएंगे हैरान
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines