Indian Cricket Team Schedule 2024: भारतीय टीम ने साल 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया। तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया ने चमक बिखेरी है। हालांकि, दो आईसीसी के फाइनल में भारत को हार झेलनी पड़ी। लेकिन फिर भी ओवरऑल इस साल टीम इंडिया के लिए जीत के आंकड़े शानदार रहे। अब बारी है साल 2024 की जहां भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेलना है। उसके अलावा 2025 WTC फाइनल से पहले टेस्ट क्रिकेट में भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा। पूरे साल भारत को जहां 16 टेस्ट मैच खेलने हैं। वहीं वनडे मुकाबले सिर्फ 3 खेलने हैं।
साल 2024 में रेड बॉल क्रिकेट की रहेगी धूम
इस साल टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट काफी खेलेगी। जनवरी से ही इसकी शुरुआत हो जाएगी जहां इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। इसके अलावा मौजूदा साउथ अफ्रीका दौरे का दूसरा टेस्ट मैच भी नए साल में ही 3 जनवरी से खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट टीम इन दो सीरीज के अलावा इसी साल बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में टेस्ट सीरीज खेलेगी। फिर साल 2024 के अंत में ऑस्ट्रेलिया जाकर टीम इंडिया को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। कुल मिलाकर 16 टेस्ट भारत अगले साल खेलेगा।
साल 2024 में क्या रहेगा टीम इंडिया का शेड्यूल
- जनवरी- 1 टेस्ट साउथ अफ्रीका (बाहर), तीन टी20 इंटरनेशनल अफगानिस्तान के खिलाफ (घर में)
- जनवरी से मार्च- इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज (घर में)
- मार्च से मई- आईपीएल 2024 का आयोजन
- जून- टी20 वर्ल्ड कप 2024 (USA और वेस्टइंडीज)
- जुलाई- 3 टी20, 3 वनडे श्रीलंका के खिलाफ (बाहर)
- सितंबर- दो टेस्ट, तीन टी20 बांग्लादेश के खिलाफ (घर में)
- अक्टूबर- 3 टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ (घर में)
- नवंबर-दिसंबर- 5 टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (बाहर)
अब अगर तीनों फॉर्मेट डिवाइड करें तो अगले साल टी20 वर्ल्ड कप के अलावा टीम इंडिया का पूरा फोकस टेस्ट क्रिकेट पर होने वाला है। 2021 और 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार के बाद टीम इंडिया की नजरें होंगी कि तीसरी बार पिछली दोनों हार को भुलाया जाए। कुल मिलाकर भारतीय टीम 16 टेस्ट, 3 वनडे और कम से कम 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जरूर खेलेगी।
यह भी पढ़ें- IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट को लेकर बुरी खबर! मैच से एक दिन पहले प्रैक्टिस सेशन रद्द
यह भी पढ़ें- IND vs SA: विराट कोहली के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 66 रन बनाते ही बन जाएंगे दुनिया के ऐसे पहले बल्लेबाज
संबंधित खबरें
हैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
32 mins agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
37 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
1 hr agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
1 hr agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
2 hrs agoबिना खेले भारत को WTC Points Table में हुआ फायदा, इस नंबर पर पहुंची टीम
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर बॉलिंग कोच ने किया सीक्रेट प्लान का खुलासा
2 hrs agoरबाडा ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 350 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
3 hrs agoअभिषेक OUT, वैभव IN… दिनेश कार्तिक ने श्रेयस अय्यर को दी सलाह
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines