Indian Cricket: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज को लेकर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने बड़ा ऐलान किया है, उनका दावा है कि यह बल्लेबाज एक दिन वनडे मैच में तिहरा शतक लगाएगा, बता दें कि अब तक कोई भी बल्लेबाज वनडे में तिहरा शतक नहीं लगा सका है, जिससे उनके इस बयान की चर्चा क्रिकेट के गलियारों में शुरू हो गई है।
ईशान किशन तिहरा शतक लगाएगा
हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक लगा चुके टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर सुनील गावस्कर ने बड़ा ऐलान किया है, उनका दावा है कि एक दिन किशन वनडे में तिहरा शतक भी लगाएगा। बता दें कि ईशान किशन टीम इंडिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं।
और पढ़िए – Nortje ने घातक गेंद से किया Travis Head का शिकार, Bowled होते ही हैरान रह गया बल्लेबाज
तिहरा शतक लगा सकते हैं किशनः गावस्कर
सुनील गावस्कर का मानना है कि ईशान किशन में वनडे में भी तिहरा शतक लगाने का माद्दा है, वह अगर वनडे में दोहरा शतक लगा सकता है तो फिर तिहरा शतक भी जड़ सकता है। बता दें कि ईशान किशन ने वनडे में बांग्लादेश के खिलाफ सबसे तेज तिहरा शतक लगाया था। खास बात यह है कि सुनील गावस्कर पहले भी कई बड़े दावे कर चुके हैं। ऐसे में उनके इस दावे की जमकर चर्चा हो रही है।
और पढ़िए – ‘Pant ने क्या बिगाड़ा है’..सिलेक्टर्स पर भड़के फैंस, ऐसे निकाला पूरा गुस्सा
गावस्कर ने किशन की तारीफ
सुनील गावस्कर ने एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में ईशान किशन की जमकर तारीफ की, उन्होंने कहा कि जब भी मैं भारत के युवा खिलाड़ियों को खेलते हुए देखता हूं, तो मुझे उनमें भारत की क्रिकेट का भविष्य नजर आता है, ईशान किशन ने ऐसा ही कुछ जलवा वनडे क्रिकेट में हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दिखाया था, लेकिन जिस तरह से वह खेलता है उससे वह वनडे में तिहरा शतक भी लगा सकता है। क्योंकि किशन के पास लंबी पारी खेलने के साथ-साथ बड़े-बड़े शॉट्स खेलने में भी माहिर है। यही वजह रही है कि उसके बल्ले से दोहरा शतक निकला।
बता दें कि ईशान किशन टीम इंडिया के उभरते हुए सितारे बन रहे हैं, किशन ने अपने पहले ही वनडे शतक को दोहरे शतक में बदल दिया था, खास बात यह रही कि ईशान किशन वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी बन चुके हैं। हालांकि किशन अभी वनडे और टी-20 में ही अपना डेब्यू कर चुके हैं, लेकिन अभी टेस्ट में उनकी एंट्री होना बाकी है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
28 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
46 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines