हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज, कुलदीप यादव सबसे आगे

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है. सबसे ज्यादा विकेट कुलदीप यादव ने लिए हैं. इसके अलावा लिस्ट में अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल का भी नाम शामिल है.

विज्ञापन
Kuldeep Yadav Image Credit: ANI

India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए दोनों टीमों नें खूब मेहनत की है. वेस्टइंडीज इस सीरीज को जीतने की कोशिश करेगी, क्योंकि उसे वनडे सीरीज में मिली 1-2 से हार का बदला लेना है. जबकि भारतीय टीम भी मौके को नहीं गंवाना चाहेगी. ऐसे में आइए एक नजर उन भारतीय गेंदबाजों पर डालते हैं, जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं.

कुलदीप यादव टॉप पर

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20आई में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की सूची में सबसे पहला नाम कुलदीप यादव का आता है. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन किया है. कुलदीप ने अब तक खेले गए 9 टी-20 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 17 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. उन्होंने 13.41 की औसत और 6.33 की इकोनॉमी रेट के साथ किफायती गेंदबाजी की है.

वहीं, अर्शदीप सिंह ने भी भारत के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है और वह दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. बाएं हाथ के अर्शदीप भारत के लिए लगातार टी-20 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने अब तक 11 मैच में 14 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. अर्शदीप से आगामी टी-20 सीरीज में उम्मीदें रहने वाली हैं. उनके पास कुलदीप यादव को पीछे छोड़ने का मौका भी है. वहीं, टीम इंडिया से इन दिनों दूर चल रहे भुवनेश्वर कुमार भी इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. भुवी ने भारत के लिए आखिरी बार साल 2023 में खेला. इसके बाद वह लगातार टीम से नजरअंदाज हो रहे हैं. उन्होंने वेसेटइंडीज के खिलाफ 18 टी-20 मैच खेले हैं और 13 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.

विज्ञापन

बिश्नोई और चहल का भी नाम

लिस्ट में चौथे नंबर पर रवि बिश्नोई हैं, जिन्हें भारतीय टीम में इन दिनों मौके दिए जा रहे हैं. उन्होंने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया है और खेले गए 7 मैच में 11 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा युजवेंद्र चहल ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए 10 मैच में 11 विकेट लिए हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola