नई दिल्ली: क्रिकेट जेंटलमैन गेम है, लेकिन कुछ लोग इसकी मर्यादा को तार-तार करने की कोशिश में जुटे रहते हैं। यही वजह है कि क्रिकेट में फिक्सिंग को लेकर आईसीसी समेत स्थानीय क्रिकेट बोर्ड तुरंत कार्रवाई करते हैं। इसी कड़ी में जिम्बाब्वे क्रिकेट ने बड़ी कार्रवाई की है। जिम्बाब्वे क्रिकेट (जेडसी) ने पिछले साल अगस्त में तेज गेंदबाज ल्यूक जोंगवे को स्पॉट फिक्सिंग ऑफर करने के मामले में एक प्रशंसक पर पांच साल का बैन लगा दिया है। जेडसी ने कहा कि जोंगवे ने तुरंत अधिकारियों को सूचना दी थी।
भारतीय सट्टेबाज से मिलवाने की बात कही
जानकारी के अनुसार, हरारे के 27 वर्षीय क्रिकेट प्रशंसक एडवर्ड वाल्टर मुपंगानो अतीत में स्थानीय क्लब के साथ ट्रायल खेल चुका है। उसने 4 अगस्त 2022 को ल्यूक जोंगवे से संपर्क करने और उन्हें एक भारतीय सट्टेबाज से मिलवाने की बात कही। जेडसी ने एक बयान में कहा- कथित तौर पर वह चाहता था कि खिलाड़ी एक इंटरनेशनल मैच के दौरान 7000 यूएस डॉलर के बदले उनके अनुसार गेंदबाजी करे। ये भी कहा गया कि यदि उनका अभियान सफल रहा तो सूत्रधार को कथित रूप से 3 हजार डॉलर की राशि दी जाएगी।
और पढ़िए – IND vs AUS: दिल्ली में दहाड़े Axar Patel, छक्के से पूरा किया अर्धशतक, देखें video
पांच साल के लिए किया बैन
बोर्ड ने कहा कि मुपंगानो ने भ्रष्टाचार विरोधी संहिता के उल्लंघन के आरोप को स्वीकार कर लिया है। उसे जेडसी से जुड़े सभी आयोजनों, गतिविधियों और वेन्यू से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस घटना के मद्देनजर ZC ने जिम्बाब्वे को देश के कानून के तहत फिक्सिंग और किसी भी अन्य खेल भ्रष्टाचार को अपराध बनाने के लिए कहा है।
क्रिकेट में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं
जेडसी के अध्यक्ष तवेंगवा मुकुहलानी ने कहा, “हमारा मानना है कि कस्टोडियल सजा सहित कठोर प्रतिबंध क्रिकेट की विश्वसनीयता के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक को रोकने में मदद करेंगे।” “मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग को अपराध बनाने से अपराधियों और संभावित अपराधियों को कड़ी चेतावनी मिलेगी कि क्रिकेट में भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नहीं है और जो लोग इसमें लिप्त हैं उन्हें खेल से बाहर कर देना चाहिए।” ZC ने कहा कि वे भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को तेज करेगा और ICC के साथ काम करना जारी रखेगा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि स्थानीय और विश्व स्तर पर क्रिकेट की इमेज खराब न हो।”
और पढ़िए – NZ vs ENG: स्टुअर्ट ब्रॉड की घातक इनस्विंगर ने उड़ाए होश, पोज मारते रह गए बंडल, देखें वीडियो
क्रिकेटरों से यही उम्मीद की जाती है
ZC के प्रबंध निदेशक गिवमोर मकोनी ने कहा, “मैं इस मामले की रिपोर्ट करने के लिए ल्यूक जोंगवे को धन्यवाद देना चाहता हूं। अगर हम अपने खेल को साफ रखना चाहते हैं तो क्रिकेट में सभी प्रतिभागियों से यही उम्मीद की जाती है।”
28 वर्षीय जोंगवे ने 2014 में डेब्यू करने के बाद से जिम्बाब्वे के लिए एक टेस्ट, 37 वनडे और 45 टी20 मैच खेले हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
20 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
38 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines