World Cup: इंग्लैंड में चल रहे लंदन वन-डे कप में शानदार बल्लेबाजी कर रहा भारतीय बल्लेबाज चोटिल हो गए हैं। इससे पहले दो मुकाबलों में उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली थी। लेकिन अब उनके घुटने में चोट लगी है। जिससे वह लंदन वन-डे कप से भी बाहर हो गए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें अभी रिकवरी में समय लगेगा।
पृथ्वी शॉ हुए चोटिल
दरअसल, लंबे समय से आलोचकों को निशाने पर चल रहे भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने लंदन वन-डे कप में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। पृथ्वी ने दो मैचों में लगातार दो शतकीय पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने 19 जबरदस्तक छक्के और 49 चौके लगाकार अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया था। लेकिन इन आतिशी पारियों के बाद उनके घुटने में चोट लग गई है, जिससे पृथ्वी शॉ टूर्नामेंट से भी बाहर हो गए हैं। लंदन वनडे कप में नॉर्थम्पटनशायर की तरफ से खेल हे पृथ्वी शॉ को लेकर यह जानकारी सामने आई है।
फील्डिंग के दौरान हुए चोटिल
नॉर्थम्पटनशायर सीसीसी की तरफ से ट्वीट करके जानकारी दी गई है कि डरहम टीम के खिलाफ मुकाबले के दौरान पृथ्वी को फील्डिंग करते समय घुटने में चोट लग गई। जिससे उनकी इंजरी रिपोर्टस में ज्यादा निकली है। ऐसे में उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ रहा है। नॉर्थम्पटनशायर के कोच जॉन सैडलर ने बताया कि पृथ्वी की चोट ज्यादा है, ऐसे में दुख की बात है कि वह आगे के मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। लेकिन उन्होंने कम समय में ही हमारे क्लब के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।
चार मैचों में बनाए 429 रन
दरअसल, पृथ्वी शॉ आईपीएल में खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। लेकिन लंदन वनडे कप में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए चार वनडे मैचों में ही 429 रन ठोक डाले। जिसमें उन्होंने रिकॉर्ड 244 रनों की पारी भी खेली थी। इसके अलावा एक और मुकाबले में शॉ ने 125 रनों की पारी खेली थी। फिलहाल वह टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर है।
बता दें कि पृथ्वी शॉ भले ही टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। लेकिन भारतीय क्रिकेट में उन्हें लंबी रेस का घोड़ा जरूर माना जा रहा है। पृथ्वी ने अपने पहले ही टेस्ट मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकीय पारी खेली थी। लेकिन उनका हालिया फॉर्म ज्यादा अच्छा नहीं रहा था। जिससे आलोचकों ने उन पर निशाना भी साधा था।
ये भी देखें: Team India के कोच Rahul Dravid और BCCI के सचिव Jay Shah के बीच हुई सीक्रेट मीटिंग, जानिए क्या हुआ?
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
44 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
2 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
3 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
6 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines