हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs NZ: भारत ने आखिरी ओवर में दर्ज की रोमांचक जीत, तिलक वर्मा ने खेली तूफानी पारी

India vs New Zealand 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला गया. मुकाबले का नतीजा आखिरी ओवर में निकला. भारत ने 4 विकेट से मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली.

विज्ञापन
IND vs NZ/ Image Source: ANI

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर को खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने विशाल स्कोर बनाया था. न्यूजीलैंड की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतकीय पारी खेली. भारत की ओर से इस मैच में टॉप-5 बल्लेबाज फ्लॉप हो गए. अंत में तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतक जमाया. उनकी शानदार अर्धशतकीय पारी ने भारत को 4 विकेट से जीत दिलाने में मदद की.

न्यूजीलैंड ने बनाए थे 180

हेगले ओवल में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए थे. हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत में ही कीवी बल्लेबाजों पर दबाव बना दिया था. पावरप्ले खत्म होने से पहले न्यूजीलैंड ने महज 41 रन के स्कोर पर अपने तीन प्रमुख बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए. इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने मोर्चा संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मुश्किल से बाहर निकाला.

विज्ञापन

दोनों बल्लेबाजों के बीच 116 रन की अहम साझेदारी हुई. फिलिप्स ने लगातार दूसरे मैच में अर्धशतक जमाते हुए 70 रन बनाए, जबकि जैकब्स ने भी 58 रनों की पारी खेली. भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की और 33 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

तिलक वर्मा ने मुश्किल में दिलाई भारत को जीत

181 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत धीमी रही. हालांकि, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पारी को गति देने की कोशिश की. पांचवें ओवर में सैमसन के आउट होते ही भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. वैभव सूर्यवंशी और कप्तान श्रेयस अय्यर भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. देखते ही देखते भारत ने 70 रन तक पांच विकेट गंवा दिए. न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने इस दौरान तीन विकेट लेकर भारतीय खेमे की मुश्किलें बढ़ा दीं.

विज्ञापन

इसके बाद नमन धीर ने 31 रन की तेज पारी खेलकर मुकाबले में भारत की वापसी कराई. ऐसे मुश्किल समय में उप-कप्तान तिलक वर्मा ने जिम्मेदारी संभाली. उन्होंने 26 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाए और नितीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर भारत को जीत दिलाई. नितीश ने भी 26 रनों का योगदान दिया. आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे. तिलक और नितीश ने पांच गेंदों के भीतर ही जरूरी रन बनाकर टीम इंडिया को रोमांचक जीत दिला दी. भारत ने 19.5 ओवर में ही 6 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola