जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार शुरुआत की है. प्रतियोगिता के पहले दिन भारतीय पैरा एथलीट्स ने अपनी मेहनत और शानदार खेल के दम पर कुल 11 पदक जीते. इनमें चार गोल्ड, पांच सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे. निशानेबाजी, लंबी कूद, दौड़ और भाला फेंक जैसी स्पर्धाओं में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. मोना अग्रवाल, निषाद कुमार, सौम्या और रिंकू ने स्वर्ण पदक जीतकर भारत की पदक तालिका में अहम योगदान दिया.
मोना अग्रवाल ने अवनी लेखारा को हराया
महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल SH1 स्पर्धा में मोना अग्रवाल ने शानदार वापसी करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया. फाइनल में उनका मुकाबला भारत की ही अवनी लेखारा से था. मोना ने 250.0 अंक हासिल किए और एशियन पैरा गेम्स का नया रिकॉर्ड बनाया. वह क्वालीफाइंग राउंड के बाद छठे स्थान पर थीं, लेकिन फाइनल में दमदार प्रदर्शन कर शीर्ष पर पहुंच गईं.
पेरिस पैरालंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने वाली मोना ने अवनी को केवल 0.4 अंक से पीछे छोड़ा. दो बार की पैरालंपिक चैंपियन अवनी को रजत पदक मिला. हालांकि, इस पदक के साथ उन्होंने 2028 लॉस एंजिल्स पैरालंपिक के लिए दूसरा कोटा स्थान भी हासिल किया. मोना ने इससे पहले दक्षिण कोरिया के चांगवोन में हुई वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर एक कोटा हासिल किया था. क्वालीफाइंग राउंड में उन्होंने 629.1 अंक बनाकर रिकॉर्ड कायम किया, जबकि अवनी 626.4 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही थीं.
निषाद कुमार और सौम्या ने भी दिखाया दम
लंबी कूद में निषाद कुमार ने 7.11 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता. दो बार के पैरालंपिक रजत पदक विजेता निषाद के लिए यह उपलब्धि खास रही, क्योंकि वह पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय लंबी कूद प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे. छह साल की उम्र में एक दुर्घटना में उनका दाहिना हाथ कट गया था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खेल में अपनी अलग पहचान बनाई.
महिलाओं की 1500 मीटर T12/T13 स्पर्धा में सौम्या ने 5 मिनट 12.39 सेकेंड का समय लेकर गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने भारत की वेंकटेश राधा को पीछे छोड़ा. वहीं, T11 श्रेणी में रवन्नी वलसनैनी को कांस्य पदक मिला.
भाला फेंक और जूडो में भी भारत को पदक
पुरुषों की F46 भाला फेंक स्पर्धा में रिंकू ने 65.11 मीटर के साथ गोल्ड और अजीत सिंह ने 65.02 मीटर के प्रदर्शन से सिल्वर मेडल जीता. जूडो में कोकिला ने महिलाओं के J2-52 किलोग्राम वर्ग में रजत, जबकि कपिल परमार ने पुरुषों के J1-70 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया. पहले दिन की इन सफलताओं से भारतीय दल ने प्रतियोगिता में मजबूत शुरुआत की.
संबंधित खबरें
WPL Auction: 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, 5 टीमों के पास सिर्फ 27 जगह खाली
1 hr agoन्यूजीलैंड की धरती में सबसे बड़ी T20I पारी खेलने वाले 3 भारतीय बल्लेबाज
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा कर सकते हैं छक्कों की बारिश
2 hrs agoODI Tri-Series: पहले जिम्बाब्वे ने हराया, फिर ICC ने दी सजा
3 hrs agoIND vs NZ: कोहली और बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास
3 hrs agoकोहली का न्यूजीलैंड में अधूरा है ये सपना, आज तक नहीं कर सके ऐसा कारनामा
4 hrs agoप्रज्ञान ओझा और गौतम गंभीर की जोड़ी अब लेगी टीम इंडिया के बड़े फैसले
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप खेलना है तो छोड़ना होगा T20, शास्त्री ने बुमराह को दी सलाह
5 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड में कैसा है भुवनेश्वर कुमार का T20I रिकॉर्ड
5 hrs agoIND vs NZ: शुभमन-श्रेयस के पास है न्यूजीलैंड में इतिहास रचने का मौका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines