India Women vs Australia Women: टेस्ट सीरीज में परचम लहराने के बाद भारतीय महिला टीम सीमित ओवरों के फॉर्मेट में भी विपक्षी टीम को टक्कर देने के लिए तैयार है। इसी कड़ी में बीसीसीआई ने सोमवार को आगामी वनडे और टी20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर की है। हरमनप्रीत कौर टीम की कमान संभालेंगी। वहीं उप-कप्तानी की जिम्मेदारी हमेशा की तरह स्मृति मंधाना के कंधों पर रखी गई है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पहली बार भारतीय महिला टीम में युवा गेंदबाज श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक और तितास साधु को शामिल किया गया है। ऑफ स्पिन गेंदबाज श्रेयंका ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टी20 इंटनेशनल करियर का आगाज किया था। अब वह वनडे फॉर्मेट में भी जलवा बिखरने के लिए तैयार हैं।
टी20 में डेब्यू में करते हुए श्रेयंका का प्रदर्शन सराहनीय रहा था। उन्हें इंग्लिश महिला टीम के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में पांच सफलता हाथ लगी थी। यही नहीं बाएं हाथ की स्पिनर साइका को भी इसी मुकाबले में पांच विकेट प्राप्त हुए थे।
तितास साधु और मन्नत जो इस साल की शुरुआत में खेले गए अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप जीत की सदस्य थीं, उन्हें भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है। मन्नत ने इंटरनेशनल लेवल पर अबतक कोई मुकाबला नहीं खेला है। वहीं तितास ने चीन के हांगझू में खेले गए एशियाई खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया था।
वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा और हरलीन देयोल।
टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेणुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, कनिका आहूजा और मिन्नू मणि।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
7 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
8 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
9 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
10 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines