IND W vs ZIM W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच 23 अक्टूबर को वड़ोदरा में खेला गया था. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत हासिल कर ली. प्रतिका रावल ने शानदार शतकीय पारी खेली थी. रावल की शतकीय पारी के दमपर भारत ने आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
197 रनों पर सिमटी थी जिम्बाब्वे की पारी
जिम्बाब्वे की महिला टीम भारत के खिलाफ पहले वनडे में बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली जिम्बाब्वे की पूरी टीम 49.5 ओवर में 197 रन बनाकर सिमट गई. भारत की तरफ से श्री चरणी ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और 23 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए. यह उनके वनडे करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. क्रांति गौड़ ने भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया और 42 रन देकर तीन बल्लेबाजों को आउट किया. वहीं, दीप्ति शर्मा ने दो विकेट हासिल किए.
भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा. श्री चरणी ने मोडेस्टर मुपाचिकवा को 25 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेजा. इसके बाद उन्होंने चिपो मुगेरी-तिरिपानो का विकेट लेकर मेजबान टीम को एक और झटका दिया. श्री चरणी यहीं नहीं रुकीं और न्याशा ग्वांजुरा (13) और मिशेल मावुंगा को भी आउट कर दिया.
प्रतिका रावल ने शतक लगाकर दिलाई जीत
198 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम ने बल्लेबाजी में दमदार खेल दिखाया. सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने जिम्मेदारी संभालते हुए शानदार शतक लगाया और अंत तक क्रीज पर डटी रहीं. उन्होंने अपनी पारी से टीम की जीत आसान कर दी. प्रतिका ने कप्तान स्मृति मंधाना के साथ पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े. मंधाना ने आउट होने से पहले 32 रन बनाए और टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई.
मंधाना के आउट होने के बाद शेफाली वर्मा ने प्रतिका का साथ दिया. दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाते हुए जिम्बाब्वे की गेंदबाजी को पूरी तरह दबाव में रखा. शेफाली 64 रन बनाकर नाबाद लौटीं, जबकि प्रतिका ने अपनी शतकीय पारी पूरी करते हुए टीम को जीत दिलाई. भारतीय महिला टीम ने 27.1 ओवर में एक विकेट खोकर 200 रन बना लिए और मुकाबला नौ विकेट से जीत लिया.
संबंधित खबरें
IND vs NZ: दूसरे T20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव
54 mins agoVIDEO: अभिषेक शर्मा ने जोरदार स्पीच से बढ़ाया टीम इंडिया का जोश
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में शामिल करने की मांग पर भड़के सितांशु कोटक
2 hrs agoIND vs NZ: दूसरे मैच में बारिश डालेगी खलल या पूरा होगा मुकाबला?
2 hrs agoCSK को लगा बड़ा झटका, आयुष म्हात्रे 3 महीन के लिए हुए बाहर
2 hrs agoस्टार खिलाड़ी उमा कशवी पर LIVE मैच में लंगूर ने किया हमला, रोकना पड़ा खेल
3 hrs agoसरफराज खान की अनदेखी पर भड़के वसीम जाफर, बोले-वजह क्रिकेट से अलग लगती है
3 hrs agoएक ही दिन 2 मुकाबले खेलेगी टीम इंडिया, जानें कब और कहां देखें LIVE
3 hrs agoIND vs NZ: कैच छोड़ने पर सवाल हुआ तो भड़क उठे ग्लेन फिलिप्स
4 hrs agoसोनी का सब्सक्रिप्शन नहीं, तो यहां फ्री में देखें IND vs NZ दूसरा टी20 मैच
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines