India vs Zimbabwe T20 Series: जिम्बाब्वे क्रिकेट ने 6 फरवरी को भारत के साथ घरेलू मैदान पर टी20 सीरीज खेलने का ऐलान कर दिया है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच ये टी20 सीरीज टी20 विश्व कप 2024 के बाद खेली जाएगी। मंगलवार 6 फरवरी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल (बीसीसीआई) और जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने इस सीरीज की घोषणा की है। दोनों टीमों के बीच इस सीरीज का आगाज 6 जुलाई 2024 से होगा। भारतीय टीम ये सीरीज जिम्बाब्वे में ही खेलेगी। जिम्बाब्वे क्रिकेट की तरफ से बयान जारी करके बताया गया कि इस सीरीज को कराने का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करना और दोनों क्रिकेट बोर्डों के बीच सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। अपनी खुशी व्यक्त करते हुए जिम्बाब्वे क्रिकेट के अध्यक्ष तवेंगवा मुकुहलानी ने कहा “हम जुलाई में T20I श्रृंखला के लिए भारत की मेजबानी करने के लिए बिल्कुल रोमांचित हैं, जो इस साल घरेलू मैदान पर हमारा सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय आकर्षण होगा।
आगे उन्होंने कहा कि “भारत के प्रभाव और खेल के प्रति समर्पण से क्रिकेट के खेल को हमेशा बहुत फायदा हुआ है और मैं एक बार फिर जिम्बाब्वे का दौरा करने के लिए प्रतिबद्ध होने के लिए बीसीसीआई को बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूं।” वहीं इसको लेकर बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा “बीसीसीआई ने वैश्विक क्रिकेट समुदाय में योगदान देने में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है। हम समझते हैं कि यह जिम्बाब्वे के लिए पुनर्निर्माण का दौर है और इस समय जिम्बाब्वे क्रिकेट को हमारे समर्थन की जरूरत है।
भारत और जिम्बाब्वे टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल
भारत और जिम्बाब्वे के बीच ये टी20 सीरीज जुलाई 2024 में खेली जाएगी। हालांकि इसको लेकर अभी दोनों टीमों का ऐलान नहीं हुआ है क्योंकि अभी इस सीरीज में काफी समय बचा है। इससे पहले भारती टीम टी20 विश्वकप 2024 खेलेगी। जिसकी शुरुआत जून में होगी। वहीं इस टी20 सीरीज का पूरा शेड्यूल सामने आ चुका है। इस सीरीज के सभी मैच हरारे में खेले जाएंगे।
पहला मैच- 6 जुलाई (हरारे)
दूसरा मैच- 7 जुलाई (हरारे)
तीसरा मैच- 10 जुलाई (हरारे)
चौथा मैच- 13 जुलाई (हरारे)
पांचवां मैच- 14 जुलाई (हरारे)
चौथी बार टी20 सीरीज की मेजबानी करेगा जिम्बाब्वे
जिम्बाब्वे भारत के खिलाफ चौथी बार टी20 सीरीज की मेजबानी करने जा रहा है। इससे पहले जिम्बाब्वे साल 2010, 2015 और 2016 में भारतीय टीम के खिलाफ टी20 सीरीज में मेजबानी कर चुका है। अब चौथी बार जिम्बाब्वे टी20 सीरीज की मेजबानी करने के लिए तैयार है।
आखिरी बार कब आमने-सामने हुई थी दोनों टीमें
वैसे तो दोनों टीमों के बीच काफी टी20 मैच खेले जा चुके हैं। लेकिन बार भारत और जिम्बाब्वे की भिड़ंत टी20 विश्व कप 2022 में हुई थी। इस मैच को भारतीय टीम ने 71 रनों से जीत लिया था। इस मैच में भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने कमाल की पारी खेली थी। इस मैच में सूर्यकुमार यादव के बल्ले से महज 25 गेंदों पर 61 रन निकले थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: तीसरे टेस्ट में पूरी तरह से बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11! इन 5 खिलाड़ियों को बाहर करेंगे रोहित
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG : तीसरे टेस्ट में रजत पाटीदार को मिलेगा मौका, या सरफराज खान के साथ जाएंगे टीम से बाहर
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
2 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
3 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
4 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
4 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
5 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
6 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
6 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
6 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines