IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच में शनिवार को लॉडरहिल स्थित सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा। सीरीज में 2-1 से पीछे चल रही भारतीय टीम के लिए ये मैच जीतना बेहद जरूरी है। ऐसे में मैच में भारत के सबसे सफल टी20 गेंदबाज युजवेंद्र चहल पर सभी की निगाहें टिकी होगी। लेग स्पिनर के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है।
युजवेंद्र चहल के पास इतिहास रचने का मौका
भारतीय टीम के स्टार गेंदबाज युजवेंद्र चहल वनडे में भले ही इन दिनों कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हों लेकिन उनका टी20 में रिकॉर्ड काफी शानदार है। चहल ने अब तक खेले गए 78 मुकाबलों में कुल 95 विकेट झटके हैं। वे इस फॉर्मेंट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज भी हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ अगर वे 5 विकेट और ले लेते हैं तो वे इतिहास रच देंगे। दरअसल वे 100 विकेट का आंकड़ा छूने से केवल 5 कदम दूर हैं। बचे हुए दो मुकाबलों में अगर वे ये कर लेते हैं तो टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।
Most Wickets for india in t20: टी20 के सबसे सफल गेंदबाज
1. युजवेंद्र चहल- 95 विकेट
2. भुवनेश्वर कुमार- 90 विकेट
3. हार्दिक पांड्या- 73 विकेट
4. रविचंद्रन अश्विन- 72 विकेट
5. जसप्रीत बुमराह- 70 विकेट
भारत के लिए जीत जरूरी
वेस्टइंडीज पहले दो टी20 मैच जीतकर 2-0 की बढ़त लेने में सफल रहा। हालांकि, सीरीज के तीसरे मैच में भारत ने जोरदार वापसी की और इसे सात विकेट से जीत लिया। सीरीज फिलहाल वेस्टइंडीज के पक्ष में 2-1 से बराबरी पर है। जहां, निर्णायक मुकाबले में भारत मैच जीतकर सीरीज को बरकरार रखना चाहेगा, वहीं वेस्टइंडीज मैच को जीतकर इस पर कब्जा जमाना चाहेगी। सीरीज का अंतिम मैच 13 अगस्त 2023 को खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
प्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
42 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines