IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में भले ही टीम इंडिया को 3-2 से करारी हार का सामना करना पड़ा हो। लेकिन इस श्रृंखला में डेब्यू कर रहे तिलक वर्मा ने सभी को अपना मुरीद बना लिया। तिलक वर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन रविवार, 13 अगस्त को, बाएं हाथ के बल्लेबाज ने फ्लोरिडा के लॉडरहिल में सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में पांचवें और अंतिम मैच में हाथ में गेंद के साथ अपनी उपयोगिता दिखाई।
तिलक वर्मा ने निकोलस पूरन को दिया चकमा
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के आखिरी मैच में कैरैबियाई पारी के दौरान तिलक वर्मा 14वें ओवर में गेंदबाजी करने आए। उनके सामने सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज निकोलस पूरन थे। पूर्व कैरेबियाई टी20ई कप्तान को आउट करने में वर्मा को केवल दो गेंदें लगीं। पहली ही गेंद पर वर्मा ने पूरन को बेहद खूबसूरती से छकाया। सैमसन ने स्टंपिंग की अपील की, लेकिन पूरन बच गए। अगली ही गेंद पर पूरन रिवर्स हैक के लिए गए, लेकिन गेंद सीधे हार्दिक पंड्या के हाथों में चली गई। वर्मा 2-0-17-1 के आंकड़े के साथ समाप्त हुए।
इस प्रकार वर्मा ने एक गजब का संयोग भी पैदा किया। दरअसल मुंबई इंडियंस के स्टार ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू मैच में दूसरी गेंद पर शानदार छक्का जड़ा था। वहीं अब उन्होंने दूसरी बॉल पर ही विकेट झटका है। ऐसा संयोग क्रिकेट में बेहद कम बार देखने को मिलता है।
https://twitter.com/JioCinema/status/1690802690224177152
तिलक वर्मा का शानदार प्रदर्शन
मौजूदा टी20 सीरीज में वर्मा का अहम योगदान रहा है। उनका शानदार प्रदर्शन, आक्रामक बल्लेबाजी दृष्टिकोण और विभिन्न परिस्थितियों में खुद को ढालने की क्षमता ने टीम के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा ने बनाए। टीम के लिए डेब्यू कर रहे प्लेयर ने पांच मुकाबलों में 173 रन जोड़े।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
46 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
56 mins agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
56 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines