shubman Gill can Broke virat kohli record: एशिया कप 2025 जीतने के बाद भारतीय टीम अब टेस्ट क्रिकेट की तैयारी में जुट चुकी है. 2 अक्टूबर से भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी. इस सीरीज में कप्तान शुभमन गिल पर सबकी नजर रहने वाली है. इंग्लैंड टूर पर बल्ले से तबाही मचाने वाले गिल घरेलू सरजमीं पर होने वाले इस सीरीज में भी कमाल करना चाहेंगे. उनके निशाने पर दिग्गज विराट कोहली का एक खास रिकॉर्ड रहने वाला है. ये रिकॉर्ड टूटना बेहद मुश्किल है, लेकिन अगर गिल का बल्ला चल गया तो संभव भी हो सकता है.
शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे करने से बस कुछ कदम दूर हैं. भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है, जिन्होंने 55 पारियों में यह कारनामा किया था, वहीं विराट कोहली को इस आंकड़े तक पहुंचने में 73 पारियां और लगभग पांच साल लगे थे. अब गिल कोहली से कम पारियों में यह कमाल कर सकते हैं. गिल अब तक 69 पारियां खेल चुके हैं. उनके पास 3 पारियां बची हैं और इतनी पारियों में अगर वो 353 रन बना देते हैं तो कोहली का सबसे तेज हजार रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं.
क्या टूट पाएगा विराट कोहली का ये खास रिकॉर्ड?
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट की दोनों पारियों में गिल के लिए 353 रन बनाना मुश्किल काम है हालांकि, पूरी सीरीज को देखें तो गिल के पास तीन से चार पारियां होंगे. ऐसे में गिल पूरी कोशिश करेंगे कि वो कोहली से पहले 3000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएं.
इंग्लैंड टूर पर शुभमन गिल ने क्या किया था?
गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में शुभमन गिल ने कमाल की बैटिंग की थी. 10 पारियों में उन्होंने 4 शतकों के दम पर 754 रन बनाए थे. वो सीरीज के टॉप रन स्कोरर थे. गिल का हाई स्कोर 269 रन रहा था. उन्होंने 75.40 की औसत से यह रन किए थे. इस दमदार बैटिंग के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था.
शुभमन गिल का टेस्ट क्रिकेट करियर
शुभमन गिल ने अब तक 37 टेस्ट की 69 पारियों में 41.36 की औसत से 2647 रन बनाए हैं. वो अब तक 9 शतक, एक दोहरा शतक और 7 फिफ्टी लगा चुकी हैं. गिल ने 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था, तब से वो लगातार टीम इंडिया का हिस्सा हैं. रोहित शर्मा के संन्यास के बाद उन्हें कप्तानी भी सौंपी गई है.
ये भी पढ़ें: ACC मीटिंग में राजीव शुक्ला ने मोहसिन नकवी को लताड़ा, एशिया कप की ट्रॉफी को लेकर मचा जमकर बवाल
IND W vs SL W: विश्व कप के पहले ही मैच में कारपेंटर की बेटी का धमाल, रच दिया इतिहास
संबंधित खबरें
सिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
10 mins agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
1 hr agoLIVE: गुरनूर बरार ने भारत को दिलाया चौथा विकेट, न्यूजीलैंड की बढ़ी मुश्किलें
2 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
9 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
10 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
11 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
11 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
12 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
13 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines