IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पांचवां टी20 मुकाबला खेला गया. सीरीज के इस आखिरी मैच में बारिश ने खलल डाला, जिसके कारण खेल देर से शुरू हुआ और मुकाबले को घटाकर 9-9 ओवर का कर दिया गया. हालांकि मैच बाद में बारिश की वजह से रद्द हो गया. टॉस जीतने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 6 रन बनाकर कीमो पॉल की गेंद पर आउट हो गए.
शुरुआती विकेट गिरने से टीम इंडिया दबाव में आ सकती थी, लेकिन दूसरे छोर पर मौजूद ईशान किशन ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से मैच का रुख बदलने की कोशिश की. ईशान ने एक ओवर में 24 रन भी कूटे और अपनी पारी के दौरान तहलका मचा दिया.
ईशान किशन ने 300 के स्ट्राइक रेट से की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद ईशान किशन ने भारतीय पारी को संभालने के बजाय आक्रामक अंदाज में आगे बढ़ाया. उन्होंने मैदान पर उतरते ही वेस्टइंडीज के गेंदबाजों पर हमला बोल दिया. ईशान ने महज 10 गेंदों का सामना करते हुए 30 रन ठोक दिए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा. उनकी इस छोटी लेकिन विस्फोटक पारी में चौके और छक्कों की मदद से भारतीय टीम को तेजी से रन मिले और कैरेबियाई गेंदबाजों पर दबाव बढ़ गया.
रोमारियो शेफर्ड के ओवर में ईशान ने जड़े 24 रन
भारतीय पारी के दूसरे ओवर में गेंदबाजी की जिम्मेदारी रोमारियो शेफर्ड को सौंपी गई, लेकिन ईशान किशन ने उनके ओवर में जमकर रन बटोरे. उन्होंने पहली ही गेंद को फाइन लेग के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया. यह छक्का भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी सीरीज का 100वां छक्का भी रहा.
इसके बाद ईशान ने चौका लगाया और फिर घुटने के बल बैठकर शानदार स्कोप शॉट खेला. उनका यह शॉट इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम की छत के पार चली गई. गेंद मैदान से बाहर जाने के कारण अंपायरों को दूसरी गेंद मंगवानी पड़ी. ईशान ने ओवर की आखिरी गेंदों पर भी आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और एक और चौका जड़ दिया. इस तरह शेफर्ड के ओवर से भारतीय टीम को कुल 24 रन मिले और ईशान ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मुकाबले में रोमांच बढ़ा दिया था.
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
3 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
4 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
4 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
5 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
5 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
7 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
7 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines