IND vs WI 5th T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई टी20 सीरीज के आखिरी मैच में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज पर भी 3-2 से कब्जा जमा लिया। इस करारी हार के बाद जहां भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी गलती स्वीकार की, वहीं एक चौंकाने वाला बयान भी दिया जिसकी हर तरफ चर्चाएं हो रही है।
मैच के बाद पंड्या ने कहा कि वह बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने में विफल रहे और इससे खेल का रुख बदल गया और श्रृंखला के अंतिम मैच में पलड़ा वेस्टइंडीज की ओर झुक गया। पंड्या ने 18 गेंदों पर बल्लेबाजी की और खेल के 17वें ओवर में सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी की 16वीं गेंद पर अपना पहला और एकमात्र छक्का लगाया।
मैंने खराब बल्लेबाजी की- हार्दिक
कप्तान ने कहा कि – “अगर आप देखें तो हम दस ओवर के बाद के समय में हार गए थे। मैं वहां आया, अपना समय लिया और इसका फायदा नहीं उठा पाया। मुझे लगता है कि लड़कों ने अच्छा खेला लेकिन मैं उस समय उसके अनुसार खेलने में असफल रहा।”
हारना भी कई बार अच्छा होता है- हार्दिक
भारतीय कप्तान ने आगे एक चौंकाने वाला बयान दिया जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। कप्तान के मुताबिक मैच में हारना भी जरूरी होता है और इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने इसे लेकर कहा कि “ये सभी खेल ऐसे खेल हैं जहां आप खुद को चुनौती देने जा रहे हैं। अंत में, यहां और वहां एक श्रृंखला ठीक है। हारना कई बार अच्छा होता है, यह एक लंबी प्रक्रिया है जिसके बारे में मुझे ज्यादा समझाने की जरूरत नहीं है। लड़के खुद को अच्छी तरह से प्रतिबद्ध करने की कोशिश कर रहे हैं और मुझे लगता है कि यह अच्छा चल रहा है।’
बता दें कि ये यह पहली बार है जब हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारत कोई टी20 सीरीज हारा हो। यह 6 साल में पहली बार है जब वेस्टइंडीज ने भारत को टी20 सीरीज में हराया है। सीरीज में शुरुआती दो मुकाबलों में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की जिसके बाद टीम इंडिया ने अगले दो मैचों में कमबैक किया। वहीं निर्णायक मैच में कैरैबियाई टीम जमकर भारी पड़ी और भारत के मात दे दी।
(Valium)
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
47 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
57 mins agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
58 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines