IND vs WI 5th T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई टी20 सीरीज के आखिरी मैच में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने सीरीज पर भी 3-2 से कब्जा जमा लिया। ये जीत कैरैबियाई टीम के लिए ऐतिहासिक है। वहीं भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। अमेरिका के लॉडरहिल में खेला गया ये मैच सीरीज डिसाइडर था लेकिन इसमें भारतीय टीम शुरुआत से ही बैकफुट पर दिखी और अंत में उसे करारी हार का सामना करना पड़ा।
वेस्टइंडीज ने 17 साल बाद भारत के खिलाफ जीती 5 मैचों की सीरीज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही द्विपक्षीय सीरीज में लंबे समय से भारत का दबदबा रहा है। लेकिन वेस्टइंडीज ने टी20 श्रृंखला में जीत दर्ज कर इसे कम कर दिया है। दरअसल ये भारत के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज में उसकी 17 साल बाद पहली जीत है। इससे पहले कैरैबियाई टीम ने 2006 में भारत को वनडे सीरीज में मात दी थी। वहीं 5 मैचों की टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज की भारत के खिलाफ पहली जीत है।
हार्दिक पांड्या के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
टीम इंडिया ने अब तक 5 बार पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली है। इसमें से ये उनकी पहली हार है। इससे पहले टीम ने 2020 में न्यूजीलैंड को 5-0 से हराया था। भारत ने अब तक 3 पांच मैचों की टी20 सीरीज जीती है वहीं एक ड्रॉ रही है। ऐसे में हार्दिक पांड्या भारत के पहले ऐेसे कप्तान बन गए हैं जिनकी लीडरशीप में भारत को पांच मैचों की सीरीज में हार का सामना करना पड़ा हो।
भारत को ऐसे मिली करारी हार
मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर के अंत तक 9 विकेट के नुकसान पर केवल 166 रन ही बना पाई। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सूर्यकुमार यादव ने बनाए। जिन्होंने अपना सबसे धीमा अर्धशतक जड़ा। वहीं इसका पीछा वेस्टइंडीज ने आसानी से कर लिया। टीम ने सिर्फ 2 विकेट के नुकसान पर 18 ओवर में ही मैच खत्म कर दिया।
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
37 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
44 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines