IND vs WI 5th T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवा टी20 मैच में रविवार को लॉडरहिल स्थित सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा। चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अपना जौहर दिखाया और मैच को 9 विकेट के विशाल अंतर से जीत लिया। इस जीत के चलते सीरीज रोमांचक हो गई है। फिलहाल दोनों ही टीमें 2-2 की बराबरी पर है। जिसके बाद ये मैच निर्णायक होने वाला है।
वैसे तो मैच जीतने के बाद प्लेइंग 11 में बेहद कम ही बार बदलाव देखा जाता है। लेकिन मैच काफी महत्वपूर्ण है और कप्तान हार्दिक अपनी बेस्ट टीम के साथ उतरना चाहेंगे। ऐसे में जीत के बावजूद गेंदबाजी में भी कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
ये दो खिलाड़ी कर रहे निराश
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर कुलदीप यादव धमाल मचा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बाकि गेंदबाजों की तरफ से योगदान उतना नहीं मिल रहा है। टी20 के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ पाएं हैं। ऐसे में उनकी जगह टीम रवि बिश्नोई को एक और मौका दे सकती है। हालांकि बिश्नोई ने अपने पिछले मैच में कुछ रन ज्यादा दे दिए थे। ऐसे में उन्हें शामिल करना कठिन निर्णय होगा।
चहल के अलावा ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी काफी रन लुटा रहे हैं। उन्हें सीरीज में अभी तक बल्लेबाजी का भी ज्यादा मौका नहीं मिला है ऐसे में उनका योगदान कम रहा है। अक्षर ने चौथे टी20 मैच में 4 ओवर में ही 39 रन लुटा दिए। ऐसे में उनकी इकोनॉमी खराब है ऐसे में टीम उनकी जगह आवेश खान या किसी और गेंदबाज को मौका दे सकती है। जो कि 4 ओवर कम रन देकर निकालें। हालांकि ऐसे में टीम के पास एक बल्लेबाज कम हो जाएगा। इसीलिए इस बदलाव होने की संभावना बेहद कम है।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल/रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव।
संबंधित खबरें
दोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
26 mins agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
1 hr agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
9 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
10 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
11 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
12 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines