IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में अपना जौहर दिखाया और मैच को 9 विकेट के विशाल अंतर से जीत लिया। इस जीत के चलते सीरीज रोमांचक हो गई है। फिलहाल दोनों ही टीमें 2-2 की बराबरी पर है। वहीं रविवार को आखिरी मैच अमेरिका के लॉडरहिल स्टेडियम में खेला जाने वाला है। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात को 8 बजे से होगा।
भारत की दमदार वापसी
सीरीज में 0-2 से पिछड़ने के बाद भारत ने शानदार वापसी की और शनिवार को नौ विकेट की शानदार जीत के साथ बराबरी हासिल करने में सफल रहा। मेन इन ब्लू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन ओवर शेष रहते 179 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।यशस्वी जयसवाल और शुबमन गिल ने टी20ई में भारत के लिए 165 रनों की संयुक्त सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी दर्ज की। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही आक्रामक क्रिकेट खेली और वेस्टइंडीज को कभी वापसी नहीं करने दी।
IND vs WI Head to Head in T20: कौन किसपर भारी?
भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच अब तक 29 टी-20 मैच खेले गए हैं। इनमें से 19 मुकाबलों में भारत को जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज ने 9 मैच जीते हैं। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।
लॉडरहिल में गेंदबाज या फिर बल्लेबाज किसे मिलेगा फायदा?
अमेरिका के लॉडरहिल की पिच पर बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिलता है। पिच पर गेंदबाजों को ज्यादा मुवमेंट हासिल नहीं है ऐसे में यहां पर रन बनाना आसान हो जाता है। यहां खेले गए 14 मैचों में से 11 पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। इससे हमें अंदाजा होता है कि टॉस जीतने वाला कप्तान मैच में पहले बल्लेबाजी करने पर विचार कर सकता है। हालांकि पिछले मैच में भारतीय टीम दूसरे नंबर पर बैटिंग करते हुए भी आसानी से जीत गई है।
वेस्टइंडीज स्कवॉड- रोवमैन पॉवेल (कप्तान), काइल मेयर्स (उप-कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, शिम्रोन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, ओबेड मैककॉय, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, ओशाने थॉमस।
टीम इंडिया स्कवॉड– इशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार।
IND vs WI 5th T20 Live Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के आखिरी मैच को मोबाइल पर जियो सिनेमा एप पर देखा जा सकता है।
IND vs WI 5th T20 Live Telecast: टीवी पर ऐसे देखें लाइव
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज के निर्णायक मुकाबले को डीडी स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
46 mins ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
56 mins agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
57 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
1 hr agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines