IND vs WI 4th T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच में शनिवार को लॉडरहिल स्थित सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा। वेस्टइंडीज पहले दो टी20 मैच जीतकर 2-0 की बढ़त लेने में सफल रहा। हालांकि, सीरीज के तीसरे मैच में भारत ने जोरदार वापसी की और इसे सात विकेट से जीत लिया। ऐसे में ये भारत के लिए ‘करो या मरो’ का मैच है।
वैसे तो मैच जीतने के बाद प्लेइंग 11 में बेहद कम ही बार प्लेइंग 11 में बदलाव देखा जाता है। लेकिन मैच काफी महत्वपूर्ण है और कप्तान हार्दिक अपनी बेस्ट टीम के साथ उतरना चाहेंगे। ऐसे में जीत के बावजूद बल्लेबाजी और यहां तक की गेंदबाजी में भी कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
जायसवाल को मिलेगा एक और मौका
चौथे टी20 मैच में भारतीय टीम ने ओपनिंग पेयर में बदलाव किया था और इशान किशन की जगह यशस्वी जायसवाल को मौका दिया था। हालांकि मैच में युवा खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया था लेकिन मैनेजमेंट उन्हें एक और मौका दे सकती है। वहीं दूसरी ओर शुभमन गिल इस दौरे पर कुछ खास नहीं कर पाए हैं और लगातार मैच खेल रहे हैं। ऐसे में टीम उन्हें आराम देकर फॉर्म में चल रहे इशान किशन को जगह दे सकती है।
ऐसी हो सकती है टीम की गेंदबाजी
चौथे टी20 मैच में टीम में कुलदीप यादव की एक बार फिर से वापसी हुई थी। उन्होंने शानदार प्रदर्शन भी किया। लेकिन इस सीरीज में अभी तक उनके जोड़ीदार युजवेंद्र चहल अपनी छाप नहीं छोड़ पाए हैं। ऐसे में उनकी जगह टीम रवि बिश्नोई को एक और मौका दे सकती है। हालांकि बिश्नोई ने अपने पिछले मैच में कुछ रन ज्यादा दे दिए थे। ऐसे में उन्हें शामिल करना कठिन निर्णय होगा। वहीं तेज गेंदबाजों की बात करें तो इसमें मुकेश कुमार लगातार खेल रहे हैं और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं ऐसे में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है। हालांकि टीम उमरान मलिक और आवेश खान को ट्राई कर सकती है।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
शुभमग गिल/ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल/रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
1 hr agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
2 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
2 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
3 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
4 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
4 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
5 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines