Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IND vs WI 4th T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 12 अगस्त 2023 को खेला जाएगा। मैच का आयोजन अमेरिका के लॉडरहिल स्थित सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में किया जाएगा। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार रात को 8 बजे से होगी।
वेस्टइंडीज पहले दो टी20 मैच जीतकर 2-0 की बढ़त लेने में सफल रहा। हालांकि, सीरीज के तीसरे मैच में भारत ने जोरदार वापसी की और इसे सात विकेट से जीत लिया। सीरीज फिलहाल वेस्टइंडीज के पक्ष में 2-1 से बराबरी पर है। जहां, निर्णायक मुकाबले में भारत मैच जीतकर सीरीज को बरकरार रखना चाहेगा, वहीं वेस्टइंडीज मैच को जीतकर इस पर कब्जा जमाना चाहेगी।
लॉडरहिल की पिच पहले हाफ में बल्लेबाजी के लिए अच्छी रहेगी। यहां खेले गए 14 मैचों में से 11 पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। इससे हमें अंदाजा होता है कि टॉस जीतने वाला कप्तान मैच में पहले बल्लेबाजी करने पर विचार कर सकता है।
भारत और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच अब तक 28 टी-20 मैच खेले गए हैं। इनमें से 18 मुकाबलों में भारत को जीत मिली है, जबकि वेस्टइंडीज ने 9 मैच जीते हैं। एक मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।
वेस्टइंडीज स्कवॉड- रोवमैन पॉवेल (कप्तान), काइल मेयर्स (उप-कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, शिम्रोन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, अल्ज़ारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, ओबेड मैककॉय, निकोलस पूरन, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, ओशाने थॉमस।
टीम इंडिया स्कवॉड– इशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, तिलक वर्मा, सूर्य कुमार यादव (उपकप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (कप्तान), अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, आवेश खान और मुकेश कुमार।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज को मोबाइल पर जियो सिनेमा एप पर देखा जा सकता है।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज को टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।