Yashasvi Jaiswal Complete 3000 international Runs: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली में दूसरा टेस्ट चल रहा है. पहले दिन के पहले ही सेशन में टीम इंडिया के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने एक और बड़ा मुकाम हासिल करते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 3000 रन पूरे कर लिए हैं. यह उपलब्धि उन्होंने करियर के 49वें मुकाबले में हासिल की.महज 23 साल की उम्र में जायसवाल का यह कारनामा भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नई कहानी लिख रहा है. वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट मैच में वो फिलहाल कमाल की बैटिंग कर रहे हैं और शतक की तरफ बढ़ रहे हैं.
टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर टीम इंडिया को सॉलिड शुरुआत दिलाई. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने आत्मविश्वास भरी पारी खेलते हुए सिर्फ 82 बॉल पर 50 रन बनाए और अब सेंचुरी की तरफ बढ़ रहे हैं. खबर लिखे जाने तक वो 108 बॉल पर 70 रन बना चुके हैं, जिसमें 12 चौके शामिल हैं.
यशस्वी जायसवाल का इंटरनेशनल करियर अभी शुरुआती दौर में है, लेकिन इस खिलाड़ी ने अपनी शादनार बैटिंग के दम पर सबके दिलों में जगह बना ली है. टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू से लेकर अब तक उन्होंने कई यादगार पारियां खेली हैं. वो इंग्लैंड के खिलाफ दोहरा शतक और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार सेंचुरी जमा चुके हैं. अब 3000 इंटरनेशनल रन पूरे करना इस बात का सबूत है कि जायसवाल लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट की बल्लेबाजी की रीढ़ बनने की क्षमता रखते हैं.
टीम इंडिया के लिए नई उम्मीद
भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से बेहद अहम है. ऐसे में जायसवाल की लगातार रन बनाने की क्षमता टीम इंडिया के लिए राहत की खबर है. उन्होंने करियर के आगाज में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की और इस वक्त उनके जोड़ीदार केएल राहुल हैं.
जायसवाल करियर करियर का 25वां मैच खेल रहे हैं. वो अब तक 6 शतक और 12 फिफ्टी जमा चुके हैं. उन्होंने टेस्ट में 2200 से ज्यादा रन बनाए हैं.
मैच का हाल
अगर मैच की बात करें तो दिल्ली टेस्ट में टीम इंडिया ने बढ़िया शुरुआत की है. केएल राहुल 54 बॉल पर 38 रन बनाकर आउट हो चुके हैं. जायसवाल 70 रनों पर नाबाद हैं. साई सुदर्शन 35 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरे सेशन तक भारत ने 38 ओवर में 1 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Auction Date: अगले सीजन के ऑक्शन पर बड़ा अपडेट, इस दिन हो सकती है खिलाड़ियों की नीलामी
Rishabh Pant comeback update: टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, इस दिन मैदान पर वापसी कर सकते हैं ऋषभ पंत
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
9 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
2 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines