India vs West Indies 2nd Test, Shubman Gill: 10 अक्टूबर यानी आज भारतीय क्रिकेट टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल कुछ खास करने जा रहे हैं. वो बतौर कप्तान भारतीय सरजमीं पर अपना पहला टेस्ट खेलने उतरेंगे. अब से कुछ देर बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ दिल्ली टेस्ट शुरू होगा. यह मैच गिल के लिए बेहद खास होने वाला है. बतौर कप्तान वो भारत में पहली जीत दर्ज करना चाहेंगे और बल्ले से भी कमाल करने पर नजर होगी. गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ कप्तानी और बल्ले दोनों से कमाल किया था, यही वजह है कि सबकी नजर अब गिल पर ही है. उनके निशाने पर दिल्ली टेस्ट में एक खास रिकॉर्ड भी होगा.
दरअसल, शुभमन गिल ने बतौर टेस्ट कप्तान अपने छोटे से करियर में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है. टीम को विदेश में जीत दिलाने के साथ उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर भी काफी रन बनाए हैं. अब दिल्ली टेस्ट उनके लिए खास होगा, क्योंकि यह भारत में बतौर कप्तान उनका पहला टेस्ट होगा. दिल्ली की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार रहती है और यही कारण है कि क्रिकेट प्रेमी गिल से एक बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं. अगर गिल का बल्ला चला तो इतिहास रचा जाना तय है. आइए जानते हैं कैसे.
गिल ऐसे रच सकते हैं इतिहास
दिल्ली टेस्ट में शुभमन गिल के पासएक बड़ा व्यक्तिगत माइलस्टोन हासिल करने का मौका है. अब तक बतौर कप्तान उन्होंने 10 पारियों में 805 रन बनाए हैं. यानी 1000 टेस्ट रन पूरे करने के लिए उन्हें सिर्फ 196 रन की जरूरत है. अगर वह दिल्ली में एक बड़ी पारी खेलते हैं, तो वे भारतीय इतिहास में सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले कप्तान बन सकते हैं.
डॉन ब्रेडमैन के बाद इतिहास में नाम दर्ज कराने का मौका
फिलहाल टेस्ट में सबसे तेज 1 हजार रन बनाने का रिकॉर्ड दुनिया के महान बल्लेबाज डॉन ब्रेडमैन के नाम है, जिन्होंने कप्तान के रूप में केवल 11 पारियों में ही 1000 रन पूरे कर दिए थे. यह रिकॉर्ड अब तक अटूट है. गिल इसे तोड़ तो नहीं सकते, लेकिन अगर दिल्ली में शतक जड़ते हैं, तो वे ब्रेडमैन के बाद सबसे तेज 1000 रन पूरे करने वाले कप्तानों में शामिल हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें: Ranji trophy 2025: पृथ्वी शॉ को नई टीम में मिला मौका, ऋतुराज गायकवाड़ के साथ दिखाएंगे दम, स्क्वाड में कई स्टार शामिल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
21 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
41 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines