Anil kumble Praised yashasvi jaiswal: इन दिनों भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला चल रहा है. पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा. पहले दिन भारत ने 2 विकेट खोकर 318 रन बनाए. पहले दिन जिस बल्लेबाज सबसे बेहतरीन पारी खेली, वो कोई और नहीं बल्कि यशस्वी जायसवाल हैं, जो 253 बॉल पर 173 रन बनाए, जिसमें 22 चौके शामिल रहे. अब ये खिलाड़ी दोहरे शतक के करीब है. दूसरे दिन से पहले टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की जमकर तारीफ की है.
अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन जायसवाल की नाबाद 173 रनों की पारी से कुंबले बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि जायसवाल के पास अब इस पारी को ऐतिहासिक तिहरे शतक (ट्रिपल सेंचुरी) में बदलने का शानदार मौका है.
कुंबले ने जियोहॉटस्टार के अमूल क्रिकेट लाइव शो में कहा ‘जायसवाल हर दिन और बेहतर होते जा रहे हैं. हमने कई बार उनकी भूख और बड़े स्कोर बनाने की सोच के बारे में बात की है. वो सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि टीम के लिए बड़ी पारियां खेलते हैं. पिछले मैच में वो अच्छी शुरूआत करने के बाद जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन इस बार उन्होंने इसकी भरपाई शानदार तरीके से की है.’
सात शतकों में से पांच बार उन्होंने 150 से ज्यादा रन बनाए- कुंबले
अनिल कुंबले ने जायसवाल के खेल की तारीफ करते हुए कहा ‘वो जब भी क्रीज पर जमते हैं, बड़ी पारी खेलते हैं. यह उनकी खासियत है कि वो मौका मिलते ही उसे भुनाते हैं. इतनी कम उम्र में इतनी स्थिरता (consistency) बहुत कम खिलाड़ियों में देखने को मिलती है.’ कुंबले ने बताया कि जायसवाल के सात शतकों में से पांच बार उन्होंने 150 से ज्यादा रन बनाए हैं. यह आंकड़ा उनसे पहले सिर्फ ग्रेम स्मिथ और डॉन ब्रैडमैन जैसे दिग्गजों के पास था जब वे 24 साल से कम उम्र के थे.’
अनिल कुंबले ने कहा ‘पिच अब बल्लेबाजी के लिए और आसान हो गई है और वेस्टइंडीज के गेंदबाज थके हुए लग रहे हैं. ऐसे में जायसवाल के पास कल बड़ा स्कोर बनाने का सुनहरा मौका है. वो डबल सेंचुरी ही नहीं, बल्कि शायद ट्रिपल सेंचुरी भी बना सकते हैं.’
जायसवाल के पास बड़ा मौका
23 साल के यशस्वी जायसवाल ने अब तक सिर्फ 26 टेस्ट मैचों में करीब 2500 रन बना लिए हैं, जिसमें 7 शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में उन्होंने पहले दिन 253 गेंदों पर 22 चौकों की मदद से 173 रन बनाए और भारत का स्कोर दिन के अंत में 318/2 तक पहुंचा दिया. अगर जायसवाल अपनी इस नाबाद पारी को तीन सौ रन में बदल देते हैं, तो वे ऐसा करने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे. उनसे पहले यह कारनामा वीरेंद्र सहवाग और करुण नायर ने किया था.
ये भी पढ़ें: संजू सैमसन को एक और टीम में मिला मौका, नए कप्तान के अंडर बरसाएंगे चौके-छक्के
बांग्लादेश को हराकर न्यूजीलैंड ने पॉइंट्स टेबल में खोला खाता, जानें टीम इंडिया का स्थान?
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
2 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड की टीम 185 रनों पर ऑलआउट, अर्शदीप सिंह ने झटके 4 विकेट
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
14 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines