India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा. भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 1-0 से आगे है. भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला मैच 8 विकेट से जीता था. अब दोनों टीमों की निगाहें दूसरे मैच पर टिकी हुई हैं. वेस्टइंडीज की टीम रांची टी-20 जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी, जबकि भारतीय टीम 2-0 से सीरीज में आगे बढ़ना चाहेगी.
कैसा है मौसम का मिजाज?
रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार 9 अक्टूबर को रांची का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री तक रहेगा. दिन भर धूप खिली रहेगी, जबकि मौसम भी साफ रहेगा. इसके अलावा बारिश होने की संभावना 15 फीसदी है. नमी 75 प्रतिशत रहेगी, जबकि हवा 10 KMPH की रफ्तार से चलेगी. मौसम विभाग के अनुसार बारिश मैच में दखल नहीं देगी, जिससे मजा किरकिरा नहीं होगा.
भारतीय समयानुसार मैच शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा. मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, जबकि मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.
ये भी पढ़ें: अजीत अगरकर की विदाई के बाद BCCI का बड़ा फैसला, सिलेक्शन मीटिंग में वीवीएस लक्ष्मण निभाएंगे खास जिम्मेदारी
वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका
वैभव सूर्यवंशी को दूसरे टी-20 मैच में मौका मिल सकता है, क्योंकि संजू सैमसन लगातार 4 मैच में फ्लॉप हो गए हैं. संजू का बल्ला जापान के खिलाफ भी एकमात्र टी-20 मैच में नहीं चला, जबकि एशियन गेम्स 2026 में उन्होंने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ भी खासा प्रभावित नहीं किया. इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ भी पहले मैच में वह फ्लॉप हो गए. इस लिहाज से वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: 4 मैच, सिर्फ 29 रन… खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन, प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका
हेड टू हेड की बात करें तो भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 32 टी-20 मैच खेले गए हैं. भारत ने 22 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि वेस्टइंडीज को 10 मैच में सफलता मिली है. ऐसे में अब दोनों टीमें अपने 33वें मैच में भिड़ेंगी.
भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मयंक यादव.
वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11
शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज, अकील होसेन, शमर स्प्रिंगर, शमर जोसेफ.
संबंधित खबरें
बिहार की रणजी ट्रॉफी टीम में वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली जगह?
29 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर की हुई रोहित-विराट के खास क्लब में धमाकेदार एंट्री
1 hr agoकब शुरू होगी IND vs NZ टी20 सीरीज? जानें शेड्यूल और लाइव की पूरी डिटेल्स
1 hr agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
1 hr agoT20 के बाद वनडे टीम में होगी भुवनेश्वर की वापसी? 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे!
2 hrs agoकौन हैं भारत के तन्मय बलोदा? 14 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को हराया
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल का बड़ा धमाका
2 hrs ago3 साल में 8 कप्तान, कभी बाबर तो कभी फरहान, पाक में कप्तानी का खेल जारी
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में 18 पायदान ऊपर पहुंचे कप्तान श्रेयस अय्यर
3 hrs ago4 टीमों का ऐलान, बदला कप्तान... BCCI ने एक दिन में लिए 6 बड़े फैसले
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines