IND vs WI 1st Test Live Streaming: जिस पल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे वो घड़ी आ चुकी है. अब से कुछ देर बाद भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट अहमदाबाद में शुरू होगा. 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. भारतीय सरजमीं पर पूरे 8 साल बाद भारत-वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट खेला जा रहा है. अगर आप इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. यहां हम आपको मैच से जुड़ी तमाम डिटेल और लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में बता रहे हैं.
यह मैच बेहद खास होने वाला है, क्योंकि टीम इंडिया लंबे समय बाद अपने घर में खेलने उतरेगी. पिछला दौरा उसका इंग्लैंड का था, जहां 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रा रही थी. अब शुभमन गिल पहली बार भारतीय सरजमीं पर बतौर कप्तान नजर आएंगे. खास बात ये है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2022 के बाद से टीम इंडिया ने अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं गंवाया है. इस दौरान दोनों टीमों के बीच 25 टेस्ट हुआ, जिनमें से 15 भारत जीता और 10 मैच ड्रॉ रहे.
भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट हेड टू हेड रिकॉर्ड
अगर हेड टू हेड रिकॉर्ड देखें तो भारत-वेस्टइंडीज के बीच अब तक 47 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. इनमें टीम इंडिया 13 बार, जबकि कैरेबियाई टीम ने 14 बार बाजी मारी है. 20 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए. यहां दिलचस्प बात ये है कि वेस्टइंडीज साल 1994 के बाद भारत में खेलते हुए टीम इंडिया को टेस्ट मैच नहीं हरा सका है.
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा? (IND vs WI 1st Test Match Venue)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है.
कब होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का पहला टेस्ट (IND vs WI 1st Test Match Date)
भारत- वेस्टइंडीजके बीच पहला टेस्ट मैच गुरुवार 2 अक्तूबर 2025 से 6 अक्तूबर 2025 के बीच खेला जाएगा.
कितने बजे शुरू होगा होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच (IND vs WI 1st Test Match Timing)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 AM बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानी 9.00 AM बजे होगा.
टीवी पर कहां देखें भारत और वेस्टइंडीज के पहली टेस्ट (IND vs WI 1st Test Match On TV)
भारत- वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मैच भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर देख सकते हैं.
कहां देखें भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs WI First Test Match Live Streaming)
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप (JioHotstar App) पर देख सकते हैं.
क्री में कैसे देखें IND vs WI पहला टेस्ट?
अगर आप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फ्री में देखना चाहते हैं तो जियो के कुछ रिचार्ज प्लान के साथ जियोहॉटस्टार का सब्स्क्रिप्शन फ्री मिलता है. इस तरह आप फ्री सब्स्क्रिप्शन को एक्टिवेट करके आप अलग से बिना कोई सब्स्क्रिप्शन चार्ज दिए मैच का आनंद ले सकते हैं.
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी, एन जगदीसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव.
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम
जॉन कैंपबेल, तेगनारायण चंद्रपॉल, एलिक अथानाजे, ब्रैंडन किंग, रोस्टन चेज (कप्तान), शे होप (विकेट कीपर), जस्टिन ग्रीव्स, खारी पियरे, जोहान लेने, एंडरसन फिलिप, जेडन सील्स, जोमेल वार्रिकन, जेडिया ब्लेड्स, केवलन एंडरसन, टेविन इमलाच.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: बदल गया टीम इंडिया के मैचों का टाइम!इतने बजे से शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज का पहला टेस्ट
IND vs WI Weather Report: बारिश से धुल सकता है पहले दिन का खेल, जानें कैसा रहेगा अहमदाबाद का मौसम?
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
27 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
47 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines