Live Updates
16:47 (IST) 03 Oct 2025
IND vs WI Test Day 2 Live Update: दूसरे दिन का खेल हुआ खत्म

दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है. भारत मजबूत स्थिति में है. 128 ओवर के बाद भारत वेस्टइंडीज पर दबाव बनाए हुए है.

टीम इंडिया का स्कोर: 448/5 (128)

रवींद्र जडेजा (104 रन) और वाशिंगटन सुंदर (9 रन)

16:40 (IST) 03 Oct 2025
IND vs WI Test Day 2 Live Update: वेस्टइंडीज का हाल बेहाल

जुरेल के बाद रवींद्र जडेजा ने शतक पूरा कर लिया है. उन्होंने आज बेहतरीन बल्लेबाजी की है.

टीम इंडिया का स्कोर: 442/5 (123)

रवींद्र जडेजा (102 रन) और वाशिंगटन सुंदर (7 रन)

16:27 (IST) 03 Oct 2025
IND vs WI Test Day 2 Live Update: आउट हुए जुरेल

जुरेल की शतकीय पारी का अंत हो गया है. उन्होंने 210 गेंदों में 125 रनों की पारी खेली और आउट हो गए.

टीम इंडिया का स्कोर: 424/5 (123)

रवींद्र जडेजा (91रन) और वाशिंगटन सुंदर (0)

16:16 (IST) 03 Oct 2025
IND vs WI Test Day 2 Live Update: भारत ने पार किया 400 का आंकड़ा

119.5 ओवर में में भारत का स्कार 407/4 है. जुरेल 113 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि जडेजा 86 रनों पर नाबाद हैं

16:04 (IST) 03 Oct 2025
IND vs WI Test Day 2 Live Update: जुरेल का शतक

जुरेल ने 190 गेंदों में शतक पूरा कर लिया है. वह 103 रन बनाकर नाबाद हैं.

टीम इंडिया का स्कोर: 392/4 (116.2)

रवींद्र जडेजा (81रन) और ध्रुव जुरेल (103 रन)

15:38 (IST) 03 Oct 2025
IND vs WI Test Day 2 Live Update: टीम इंडिया के पास 200 रन की बढ़त

ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा के बीच 143 रन की शानदार साझेदारी हो गई है. उनकी इस पार्टनरशिप के दम पर टीम इंडिया ने 201 रन की बढ़त बना ली है.

टीम इंडिया का स्कोर: 363/4 (110.4)

रवींद्र जडेजा (67 रन) और ध्रुव जुरेल (87 रन)

15:28 (IST) 03 Oct 2025
IND vs WI Test Day 2 Live Update: टीम इंडिया के 350 रन पूरे

भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 350 रन का आंकड़ा पूरा कर लिया है. उन्होंने मात्र 4 विकेट खोए हैं और अभी जडेजा-जुरेल संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

टीम इंडिया का स्कोर: 350/4 (108)

रवींद्र जडेजा (61 रन) और ध्रुव जुरेल (81 रन)

15:13 (IST) 03 Oct 2025
IND vs WI Test Day 2 Live Update: भारत के पास 180 रन की बढ़त

भारतीय टीम इस समय मजबूत स्थिति में है. उन्होंने 104 ओवरों में 4 विकेट गंवाते हुए 342 रन बनाए हैं. जडेजा और जुरेल के बीच 124 रन की साझेदारी हो चुकी है. टीम इंडिया के पास 180 रन की बढ़त है.

टीम इंडिया का स्कोर: 342/4 (104)

रवींद्र जडेजा (59 रन) और ध्रुव जुरेल (75 रन)

14:51 (IST) 03 Oct 2025
IND vs WI Test Day 2 Live Update: 100 ओवर हुए पूरे

टीम इंडिया को बल्लेबाजी करते हुए 100 ओवर पूरे हो चुके हैं. टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर 335 रन बनाए हैं. इस समय ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा के बीच शानदार साझेदारी देखने को मिल रही है. टीम इंडिया के पास 173 रन की बढ़त है.

टीम इंडिया का स्कोर: 335/4 (100)

रवींद्र जडेजा (53 रन) और ध्रुव जुरेल (74 रन)

14:35 (IST) 03 Oct 2025
IND vs WI Test Day 2 Live Update: तीसरा सेशन शुरू

तीसरे सेशन की शुरुआत हो गई. टीम इंडिया अभी 326 रन पर है और वो आखिरी सेशन में तेज गति से बल्लेबाजी करके 450 रन तक पहुंचने की कोशिश करेंगे.

टीम इंडिया का स्कोर: 326/4 (96)

रवींद्र जडेजा (50 रन) और ध्रुव जुरेल (68 रन)

14:15 (IST) 03 Oct 2025
IND vs WI Test Day 2 Live Update: दूसरे सेशन का समापन

दूसरे सेशन का अंत हो गया है और टीम इंडिया ने 96 ओवरों में 326 रन बनाए हैं. जडेजा अभी नाबाद 50 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं और जुरेल 68 रन पर खेल रहे हैं.

टीम इंडिया का स्कोर: 326/4 (96 ओवर)

रवींद्र जडेजा (50 रन) और ध्रुव जुरेल (68 रन)

14:06 (IST) 03 Oct 2025
IND vs WI Test Day 2 Live Update: रवींद्र जडेजा का अर्धशतक पूरा

रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो दुनिया के नंबर 1 टेस्ट ऑल राउंडर क्यों हैं. उन्होंने 75 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

टीम इंडिया का स्कोर: 326/4 (94.4)

रवींद्र जडेजा (50) और ध्रुव जुरेल (68)

14:03 (IST) 03 Oct 2025
IND vs WI Test Day 2 Live Update: रवींद्र जडेजा का शानदार छक्का

रवींद्र जडेजा अपने अर्धशतक के करीब बढ़ते जा रहे हैं. अब उन्होंने जोमेल वारिकन की गेंद पर आगे बढ़ते हुए लॉन्ग ऑन पर ताबड़तोड़ छक्का लगा दिया.

टीम इंडिया का स्कोर: 324/4 (93.2)

रवींद्र जडेजा (49) और ध्रुव जुरेल (68)

13:59 (IST) 03 Oct 2025
IND vs WI Test Day 2 Live Update: केएल राहुल के स्पेशल सेलिब्रेशन पर अथिया शेट्टी का आया रिएक्शन

केएल राहुल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक लगाया. उन्होंने इसके बाद अनोखा सेलिब्रेशन किया, जो फैंस को बेहद पसंद आया. अब उनकी पत्नी अथिया शेट्टी का रिएक्शन आया है.

पूरी जानकारी के लिए पढ़िए:IND vs WI: केएल राहुल के सेलिब्रेशन पर आया अथिया शेट्टी का पहला रिएक्शन, लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

13:48 (IST) 03 Oct 2025
IND vs WI Test Day 2 Live Update: रवींद्र जडेजा ने जड़ा जोरदार छक्का

जोमेल वारिकन के ओवर की दूसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने लॉन्ग ऑन पर जोरदार छक्का जड़ा. 90 ओवर के समापन के बाद टीम इंडिया ने 311 रन बनाए हैं.

13:36 (IST) 03 Oct 2025
IND vs WI Test Day 2 Live Update: टीम इंडिया ने 300 रन का आंकड़ा किया पार

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में भारतीय टीम ने 300 का आंकड़ा पार कर लिया है. जुरेल ने कट शॉट लगाते हुए टीम के तीन सौ रन पूरे कर लिए.

13:26 (IST) 03 Oct 2025
IND vs WI Test Day 2 Live Update: ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक किया पूरा

ध्रुव जुरेल ने चौके के साथ अपने अर्धशतक को पूरा कर लिया. जस्टिन ग्रीव्स की गेंद पर उन्होंने बैकफुट से शॉट लगाया और गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई. उन्होंने 94 गेंदों में 53 रन बना लिए हैं.

13:19 (IST) 03 Oct 2025
IND vs WI Test Day 2 Live Update: अर्धशतक के करीब ध्रुव जुरेल

ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में ध्रुव जुरेल खेल रहे हैं और उन्होंने मौके का बढ़िया फायदा उठाया है. 87 गेंदों में उन्होंने 43 रन बनाए हैं. वो अपने अर्धशतक के बेहद करीब आ चुके हैं.

12:50 (IST) 03 Oct 2025
IND vs WI Test Day 2 Live Update: टीम इंडिया ने हासिल की 100 रन की बढ़त

रवींद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल इस समय क्रीज पर है. उनके बीच बढ़िया साझेदारी देखने को मिल रही है. टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 262 रन पूरे कर लिए और इसी के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने 100 रन की बढ़त बना ली है.

12:35 (IST) 03 Oct 2025
IND vs WI Test Day 2 Live Update: टीम इंडिया के पास 81 रन की बढ़त

73 ओवरों की समाप्ति के साथ टीम इंडिया ने 81 रन की बढ़त हासिल कर ली है. भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 243 रन बना लिए हैं. रवींद्र जडेजा और ध्रुवल जुरेल इस समय बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनपर एक अच्छी साझेदारी बनाने का दारोमदार होगा.

India vs West Indies 1st Test Day 2 Highlights: इस वक्त क्रिकेट फैंस की नजरें भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट पर हैं. पहला दिन टीम इंडिया के नाम रहा था. पहले भारतीय गेंदबाजों ने विंडीज के बल्लेबाजों को चित किया फिर बल्लेबाजों ने मेहमान टीम के गेंदबाजों के खिलाफ बढ़िया बैटिंग की. दूसरे दिन भी भारत के नाम रहा. टीम इंडिया ने सभी सेशन अपने नाम किया. विंडीज को 162 रनों पर ऑलआउट करने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 448/5 रन बना लिए हैं. भारत की ओर से दूसरे दिन केएल राहुल और रवींद्र जडेजा ने शतक बनाया.

नीचे पढ़ें मैच से जुड़ी अपडेट

---विज्ञापन---