IND vs WI 1st T20I: भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज हारने के बाद वेस्टइंडीज की निगाहें अब टी-20आई सीरीज पर टिकी हुई हैं, जिसका आगाज 6 अक्टूबर से होने जा रहा है. पहला मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और वेस्टइंडीज की टीम पहले मुकाबले को अपने नाम करना चाहेंगी और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल करना चाहेंगी. पहले मैच में लखनऊ की पिच का मिजाज कैसा हो सकता है? आइए एक नजर डालते हैं.
कैसा होगा पिच का मिजाज?
लखनऊ के इकाना स्टेडियम की पिच भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले पहले मुकाबले में धीमी और नीची रहने की संभावना है. बल्लेबाजों को बाउंड्री लगाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि ये मैदान बड़ा है. खेल के आगे बढ़ते ही पिच पर ग्रिप बढ़ने की संभावना है. गेंद पुरानी होने के बाद फिरकी गेंदबाजों को इसका फायदा मिल सकता है. ऐसे में स्पिनरों की भूमिका अहम हो सकती है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 165-70 रन बनाकर कड़ी टक्कर दे सकती है.
कब और कहां देखें मुकाबला?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा, टॉस आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा. मुकाबले का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. यहां कई भाषाओं में आप कमेंट्री का लुत्फ उठा सकते है. इसके अलावा जियोहॉटस्टार पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी. हेड टू हेड मुकाबले में भी टीम इंडिया का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 31 टी-20 मैच खेले गए हैं. भारत ने 20 मैच को अपने नाम किए हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: फ्री में कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20I मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
वैभव सूर्यवंशी हो सकते हैं बाहर
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच से वैभव सूर्यवंशी का पत्ता साफ हो सकता है. वैभव प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं, क्योंकि एशियन गेम्स 2026 में उनका बल्ला नहीं चला था. श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव ने बड़ी पारी नहीं खेली थी, जबकि उन्हें संजू सैमसन की जगह पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला था. संजू ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी की थी. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा सलामी जोड़ी की भूमिका में नजर आ सकते हैं. वहीं, वेस्टइंडीज की टीम में भी एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग, तैयारी के लिए खेलना चाहते हैं 2 मैच
भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव/मयंक यादव, अर्शदीप सिंह.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
2 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
2 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
3 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
4 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines