IND vs WI 1st T20I: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज इससे पहले भारत के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज 1-2 से गंवा चुकी है. ऐसे में अब टीम की निगाहें टी-20 सीरीज पर टिकी हुई हैं. पहले मैच में दोनों टीमें शानदार प्रदर्शन कर मुकाबले को अपने नाम करना चाहेंगी. ऐसे में आइए जानते हैं लखनऊ में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?
कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार 6 अक्टूबर को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 23 और अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. बारिश मुकाबले में खलल डाल सकती है, क्योंकि बारिश होने की संभावना 45 फीसदी है. नमी 71 प्रतिशत रहेगी, जबकि हवा 13 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी. दिन में बादल छाए रहेंगे, हालांकि कुछ समय के लिए धूप भी खिली रहेगी. मौसम रिपोर्ट की मानें तो मैच के दौरान बारिश हो सकती है, जिससे मैच का मजा किरकिरा हो सकता है.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग, तैयारी के लिए खेलना चाहते हैं 2 मैच
भारतीय टीम शानदार फॉर्म में
भारतीय टीम इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं. भारत ने एशियन गेम्स 2026 में श्रीलंका और पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. इससे पहले भारत ने जापान को एकमात्र टी-20 मैच में शिकस्त दी थी. वहीं, इससे पहले भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. इस सीरीज में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया था और 3-0 से सीरीज पर कब्जा जमाया था. भारतीय खिलाड़ी शानदार फॉर्म में हैं. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एशियन गेम्स 2026 फाइनल में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, जबकि तिलक वर्मा ने भी तूफानी फिफ्टी जड़ी थी.
हेड टू हेड में भी भारतीय टीम का पलड़ा वेस्टइंडीज के खिलाफ भारी रहा है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 31 टी-20आई मुकाबले खेले गए हैं. भारत ने 20 मुकाबले अपने नाम किए हैं.
कब और कहां देखें मुकाबला?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20आई मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. टॉस आधे घंटे पहले होगा. मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित होगा. स्टार स्पोर्ट्स पर आप कई भाषाओं में मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: फ्री में कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20I मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
टीम इंडिया का स्क्वाड वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और मयंक यादव.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
31 mins agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
33 mins agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
1 hr agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
1 hr agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
2 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines